Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जसपुर ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* हेपेटाइटिस के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी
    Uncategorized

    *जसपुर ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* हेपेटाइटिस के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिला चिकित्सालय में मनाया गया विश्व हेपेटाइटिस दिवस*

    *हेपेटाइटिस के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी*

    जशपुरनगर 28 जुलाई 2023/जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु अस्पताल में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सी.एम.एच.ओ. डॉ. रंजीत टोप्पो, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर.एस. पैंकरा, डॉ. ममता सिंह पैथोलॉजिस्ट, श्री राजेश कुरील जिला अस्पताल सलाहकार, श्रीमति मनीषा कुजूर प्रभारी मीडिया अधिकारी, बीएससी नर्सेस टेªनिंग सेंटर के ट्यूटर मैडम एवं स्टूडेंट श्रीमति अरुणा सिंह एएनएम, श्रीमती अनिता सिंह एएनएम, उपस्थित थे।
    सी.एम.एच.ओ ने सर्वप्रथम हेपेटाइटिस बी का टीका लगाकर सबको टीका लगवाने की अपील की गई। इसके पश्चात जिला टीकाकरण अधिकारी एवं बीएससी नर्सेस ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं का बारी-बारी से टीकाकरण किया गया। इस दिन जिला चिकित्सालय में कुल 71 लोगों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया गय। डॉ. ममता सिंह पैथोलॉजिस्ट के द्वारा हेपेटाइटिस के प्रकार, लक्षणों इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बीएससी नर्सेस ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


    जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिसे प्रति लोगों को जागरूक करने से मकसद से हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। यह दिन नोबेल-पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग के जन्मदिवस के मौके पर मनाया जाता है जिन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) की खोज की थी और इस वायरस के लिए एक परीक्षण और टीका विकसित किया था।
    हेपेटाइटिस क्या हैः- हेपेटाइटिस लिवर में होने वाली सूजन है, जो वायरस, शराब के सेवन, विषाक्त पदार्थों या कुछ दवाओं सहित विभिन्न कारकों के कारण हो सकती है। हेपेटाइटिस कई प्रकार के होते हैं, लेकिन सबसे आम वायरल हेपेटाइटिस है, जो एक विशेष वायरस के कारण होता है। हेपेटाइटिस के लक्षण संक्रमण के प्रकार और गंभीरता के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।
    हेपेटाइटिस ए.बी.सी.डी एवं ई पांच प्रकार का होता है। इनमें बी और सी सबसे खतरनाक होते हैं और इन्हें क्रॉनिक हेपेटाइटिस माना जाता है। ई ज्यादा खतरनाक नहीं होते। भारत में हेपेटाइटिस एक प्रमुख हेल्थ प्रॉब्लम बना हुआ है। इसमें हेपेटाइटिस बी सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बीमारी है। भारत के 3 से 5 प्रतिशत लोग हेपेटाइटिस बी के संक्रमण से जूझ रहे हैं। आसान शब्दों में इसे लिवर में हेपेटाइटिस वायरस (एच.बी.व्ही) का इन्फेक्शन कह सकते हैं।
    यह कैसे फैलता हैः- यह वायरस खून, असुरक्षित सेक्स, दूसरों के उपयोग की गई सूई के अलावा मां से उसके नवजात बच्चे में भी फैलता है।
    इसके सामान्य लक्षणों में निम्न शामिल हैं- थकान और कमजोरी, त्वचा और आँखों का पीला पड़ना, पेट में दर्द और बेचौनी, मतली और उल्टी, भूख की कमी, गहरे रंग का यूरिन, हल्के रंग का मल, जोड़ों का दर्द, बुखार।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अपील की गई है कि उपरोक्त किसी भी तरह के ऐसे कोई भी लक्षण होने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* भैया समाज का मामला को जशपुर के श्री रणविजय सिंह जूदेव…………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?