Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जसपुर ब्यूरो चीफ सत्य नायक की विशेष खबर-* शिविर में आयुर्वेद पद्धति से 291 एवं होम्योपैथी पद्धति से 176 मरीजों की चिकित्सा की गई
    Uncategorized

    *जसपुर ब्यूरो चीफ सत्य नायक की विशेष खबर-* शिविर में आयुर्वेद पद्धति से 291 एवं होम्योपैथी पद्धति से 176 मरीजों की चिकित्सा की गई

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *बिमड़ा बाजारडांड़ में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन*

    *शिविर में आयुर्वेद पद्धति से 291 एवं होम्योपैथी पद्धति से 176 मरीजों की चिकित्सा की गई*

    *हाट बाजार एवं सियान जतन क्लीनिक से 118 रोगी हुए हैं लाभान्वित*

    *आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में 126 को योगाभ्यास एवं 154 हितग्राहियों को काढ़ा वितरण किया गया*

    जशपुरनगर 25 जुलाई 2023/जिला में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुषविंग, स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर, आयुर्वेद, होम्योपैथी औषधालय, सीएचसी,पीएचसी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी संस्था संचालित है। जिसके माध्यम से पंचकर्म क्रिया के द्वारा रोगियों को ईलाज करके निःशुल्क औषधि वितरण किया जा रहा है।
    आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में विगत सप्ताह में कुल 2757 रोगियों को औषधि वितरण कर निःशुल्क उपचार किया गया साथ ही पंचकर्म क्रिया नाड़ी स्वेद, सर्वांग स्वेद, नस्य एवं शिरो धारा के द्वारा 52रोगियों की चिकित्सा की गई। विभाग द्वारा मुख्य रूप से जीर्ण वात व्याधि, ज्वर, संधिवात, त्वक विकार, पाददाह, गृध्रासी, जीर्ण श्वास रोग, दौर्बल्यता, जीर्ण काश रोग एवं उदर रोग की सफलता पूर्वक चिकित्सा की गई। साथ ही हाट बाजार एवं सियान जतन क्लीनिक के माध्यम से 118 रोगियों की चिकित्सा की गई।
    उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 03 आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर संचालित है। जहां संस्थाओं में 126 हितग्राहियों को योगाभ्यास कराया गया है। साथ ही 154 हितग्राहियों को काढ़ा वितरण कराया गया। इसके साथ ही सूचना, शिक्षा एवं संचार के माध्यम से पाम्पलेट द्वारा भी लोगों को अधिक संख्या में आयुष चिकित्सा पद्धति द्वारा उपचार हेतु सफलता पूर्वक जागरूक किया जा रहा है।


    इसी कड़ी में विगत् दिवस 19 जुलाई 2023 को बगीचा विकासखण्ड के बिमड़ा बाजारडांड़ में निःशुल्क विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से रोगियों को निःशुल्क औषधि वितरण कर ईलाज किया गया। विकासखण्ड स्तरीय शिविर में मुख्य रूप से जीर्ण वात व्याधि, त्वक रोग, स्त्री रोग, शिरो रोग, मनो रोग, गठिया वात, हांथ पैर का सूजन, जोड़ों में दर्द, कमर का दर्द, बाल रोग, ज्वर, सर्दी जुकाम, अतिसार, नेत्र रोग, पांडू रोग, हृदय रोग, मधुमेह, अर्श रोग, स्थौल्य रोग आदि रोगों का विशेष रूप से चिकित्सा की गई। शिविर में आयुर्वेद पद्धति से कुल 291 मरीज एवं होम्योपैथी पद्धति से कुल 176 मरीजों की चिकित्सा की गई। इस प्रकार कुल 467 मरीजों की चिकित्सा की गई एवं जनसामान्य को आयुष विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में तथा आयुर्वेद औषधियों के बारे में जानकारी दी गई, संबंधित शिविर का संचालन डॉ. अमरदास पटेल (शिविर प्रभारी) आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया साथ ही डॉ. वृन्दावन आठ्या आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. नलिनी रंजन बेहरा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. विजय पटेल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. तुलसीदास पटेल सहायक होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी श्री जयनारायण चेलक आयुर्वेद फार्मासिस्ट, श्री संतन कुमार आयुर्वेद फार्मासिस्ट, श्री जगन्नाथ प्रसाद श्रीवास आयुर्वेद फार्मासिस्ट, श्री असिल टोप्पो औषधालय सेवक, श्री दयाल कुजूर औषधालय सेवक, श्री रिमजियुश टोप्पो औषधालय सेवक, श्री रमेश राठिया पंचकर्म सहायक एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जसपुर ब्यूरो चीफ सत्या नायक की विशेष खबर-* जिला अस्पताल में निःशुल्क गुर्दा रोग जांच एवं परामर्श चिकित्सा कैम्प का आयोजन 28 जुलाई को
    Next Article *जसपुर ब्यूरो चीफ सत्य नायक की विशेष खबर-* क्लब स्तर पर आयोजित छह दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक संपन्न
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?