Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन मुस्कान के तहत् एक माह में 25 बच्चों को जशपुर पुलिस द्वारा प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर से ढूंढ, किया जा चुका है परिजनों के सुपुर्द
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन मुस्कान के तहत् एक माह में 25 बच्चों को जशपुर पुलिस द्वारा प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर से ढूंढ, किया जा चुका है परिजनों के सुपुर्द

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ऑपरेशन मुस्कान निरंतर जारी*

    *एक और बच्ची को बलरामपुर से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस* 

    *ऑपरेशन मुस्कान के तहत् एक माह में 25 बच्चों को जशपुर पुलिस द्वारा प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर से ढूंढ, किया जा चुका है परिजनों के सुपुर्द*

    *मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत*

    *आरोपी शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा कर ले गया था*

    *आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 137(2),87,64,96 तथा 5,6 पास्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

    *नाम आरोपी:- अमितेश उर्फ सुंदर नगेसिया उम्र 23 वर्ष*

     

    गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी (नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुस्कान) के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत् सक्रिय मुखबीर तंत्र व टेक्निकल टीम की मदद से राज्य तथा राज्य के बाहर जाकर गुम बच्चों को ढूंढने का प्रयास कर रही है, जिसमें जशपुर पुलिस को सफलता भी मिल रही है,। जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत् एक माह के अंदर 25 गुम बच्चों को ढूंढ सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है।

    इसी तारतम्य में जशपुर पुलिस द्वारा एक और नाबालिक बच्ची को सूचना के 24 घंटे के भीतर, कुसमी जिला बलरामपुर से ढूंढ कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

     

    उक्त मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत है, जिसका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.02.25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी दिनांक 27.01.25 से घर में बिना किसी को बताए कहीं चली गई है, आस पड़ोस, रिश्तेदारों में पता करने पर भी कहीं पता नहीं चला, उन्हें संदेह है कि उसकी नाबालिक बेटी को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है।

    रिपोर्ट पर मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए,थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 137(2),87,64,96 तथा 5,6 पास्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा- निर्देश में एक पुलिस टीम को नाबालिक बालिका व संदेही आरोपी के पता साजी में लगाया गया।

    पुलिस की सक्रीय मुखबीर तंत्र व टेक्निकल टीम के मदद से जशपुर पुलिस को पता चला कि नाबालिक बालिका, आरोपी अमितेश नागेसिया के साथ कुसमी, जिला बलरामपुर में है, जिस पर जशपुर पुलिस द्वारा कुसमी जाकर, नाबालिक बालिका को आरोपी अमितेश के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया तथा आरोपी अमितेश उर्फ सुंदर नगेसिया को हिरासत में ले कर वापस लाया गया। पुलिस ने नाबालिक बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

    पुलिस की पूछताछ में नाबालिक बालिका ने बताया कि आरोपी अमितेश उर्फ सुंदर नगेसिया के द्वारा उसे प्यार व शादी का झांसा देकर भगाकर कुसमी ले गया था, इस दौरान आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देते हुए नाबालिक बालिका का शारीरिक शोषण भी किया गया है।

    आरोपी अमितेश उर्फ सुंदर नगेसिया उम्र 23 वर्ष के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने तथा अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    मामले की विवेचना एवं नाबालिक बालिका की बरामदगी तथा आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक श्री सुनील सिंह, उप निरीक्षक श्री संतोष तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक अलिका पैंकरा, आरक्षक लियोन कुजूर व साइबर सेल जशपुर से उप निरीक्षक श्री नसरुद्दीन अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    *उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान लगातार जारी है, अभी हमारी पुलिस टीम देश के अन्य राज्यों में बच्चों की तलाश हेतु गई हुई है, यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* युवा नेत्री आशिका जिसने पत्रकारिता, खेल और राजनीति के क्षेत्र में जशपुर का मान बढ़ाया, अब लड़ेगी डीडीसी चुनाव 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* व्यय प्रेक्षक नंदकिशोर चक्रधारी ने दैनिक व्यय लेखा रजिस्टर का किया अवलोकन 
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?