Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस मानव तस्करी के विरूद्ध शाॅर्ट फिल्म बनाकर करेगी जागरूक,
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस मानव तस्करी के विरूद्ध शाॅर्ट फिल्म बनाकर करेगी जागरूक,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJanuary 30, 2025Updated:January 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस मानव तस्करी के विरूद्ध शाॅर्ट फिल्म बनाकर करेगी जागरूक,*

    *मानव तस्करी से पीड़ित बालिका पर आधारित ”कजरी“ द बैटल फाॅर फ्रीडम की शार्ट मूवी की पत्रकारवार्ता शूट हुई पुलिस ऑफिस में,*

    *शार्ट मूवी एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, अभिनित एवं निर्देषित है,*

    *शार्ट मूवी आगामी 08 मार्च 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलीज किया जायेगा,*

    *मूवी का अधिकांश हिस्सा जशपुरनगर के विभिन्न हिस्सों में शूट किया गया है,*

    *मूवी की लीड रोल में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, छालीवुड कलाकार सुश्री आरवी सिन्हा, शरद श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, दिव्या नागदेव एवं जशपुर की मशहुर आर्टिस्ट सुश्री आकांक्षा टोप्पो, कैषर हुसैन इत्यादि हैं।*

    आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में मानव तस्करी से पीड़ित बालिका पर आधारित ”कजरी“ द बैटल फाॅर फ्रीडम की शार्ट मूवी की पत्रकारवार्ता का मुख्य शाॅट कैमरा में शूट किया गया। इसमें एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की एक पुलिस टीम है, जो सायबर सेल के सहयोग से दिल्ली जाकर मानव तस्करी गैंग का भांडाफोड़ करता है, पीड़िता को बरामद कर उसके पिता को सौंपा जाता है, इस कार्यवाही का विस्तृत वर्णन पत्रकारों के समक्ष किया जाता है। मानव तस्करी का दंष झेल कर वापस आई बालिका अपने साथ हुये भयावह घटना को पत्रकारों के समक्ष बताती है एवं संदेश देती है कि मानव तस्करी के चंगुल से बचे।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मूवी में बताया गया है कि जशपुर के आस-पास किस तरह मानव तस्कर प्लेसमेंट एजेंसी के नाम पर बच्चियों का दुरूपयोग करते हैं, उनको प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक शोषण करते हैं।

    उक्त मूवी को एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, अभिनित एवं निर्देशित किया गया है, इनके सहयोगी निर्देशक के तौर पर श्री आनंद पाण्डेय, सुश्री दीपशिखा गुप्ता हैं। मूवी डीवीडी प्रोडक्षन द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250130-WA0003.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250130-WA0004.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250130-WA0002.mp4

    मूवी में छालीवुड कलाकार सुश्री आरवी सिन्हा, शरद श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, दिव्या नागदेव कैमरामैन श्री राज ठाुकर, मेकअप आर्टिस्ट सुश्री वर्षा सोनी एवं जषपुर की मशहुर आर्टिस्ट सुश्री आकांक्षा टोप्पो, कैशर हुसैन इत्यादि सम्मिलित हैं।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – छालीवुड और स्थानीय कलाकारों के सहयोग शाॅर्ट फिल्म कजरी का निर्देशन किया जा रहा है, जशपुर की समस्या मानव तस्करी इस फिल्म की केन्द्रीय विषयवस्तु है।

    —00—

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 03 फरवरी तक होगा नाम निर्देशन तथा 06 फरवरी तक नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* युवा नेत्री आशिका जिसने पत्रकारिता, खेल और राजनीति के क्षेत्र में जशपुर का मान बढ़ाया, अब लड़ेगी डीडीसी चुनाव 
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?