कोतबा। दिनांक 26 जुलाई 2025 को पीएम सेजेश विद्यालय, कोतबा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सांवरिया अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सांवरिया अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा, “यह हमारा एक छोटा सा प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। एक पेड़ माँ के नाम पर लगाकर हम न केवल पर्यावरण की रक्षा करेंगे, बल्कि एक स्थायी स्मृति भी बनाएंगे जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”
उन्होंने सभी विद्यार्थियों और नागरिकों से कम से कम एक पेड़ अपनी माता के नाम पर लगाने की अपील की और कहा कि इससे न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव भी विकसित होगा।

