Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने नागरिकों के राशनकार्ड, पानी बिजली, आय जाति, निवास के आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश 
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने नागरिकों के राशनकार्ड, पानी बिजली, आय जाति, निवास के आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश 

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कलेक्टर ने नागरिकों के राशनकार्ड, पानी बिजली, आय जाति, निवास के आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश 

    सुशासन तिहार के आवेदनों की कलेक्टर ने की समीक्षा

     

    मुख्यमंत्री किसी भी गांव में आकस्मिक निरीक्षण करके लोगों के आवेदनों की जानकारी लेंगे

     

    जशपुर 7 मई 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर सुशासन तिहार के प्राप्त और निराकृत आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की ।

     

    उन्होंने सभी अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समाधान कारक निराकरण करने के निर्देश दिए।

     

    कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का किसी भी शिविर और गांव में आकस्मिक निरीक्षण करने हेलिकॉप्टर से अचानक पहुंचेंगे इस दौरान वे हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, राजस्व विभाग के प्रकरण फवती, नामांतरण, सीमांकन, डाइवर्जन, आय जाति निवास के निराकरण प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेंगे और अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।

     

    उन्होंने अधिकारियों को अपने विभाग के सभी पैरामीटर का परीक्षण करने के लिए कहा और जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार वन मंडलाधिकारी श्री शशि कुमार और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

     

     

    समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विघुत विभाग को नया कनेक्शन, खंभा की मांग और टांसफार्मर की मांगों का भी निराकरण करने के लिए कहा है।

     

    खाघ विभाग के अधिकारियों को राशनकार्ड बनवाने, नाम का विलोपन , राशन कार्ड में नाम जोड़ने के कार्य को करने के लिए कहा है। और हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।

     

    जिला पंचायत के अंतर्गत मजदूरी भुगतान के प्रकरणों का भी निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

     

    किसानों को सौर सुजला योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।

     

    कलेक्टर ने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को संस्थागत प्रसव, सिकल सेल, टीकाकरण सहित मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

     

    कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के लंबित प्रकरणों जिले के बिगड़े हैंड पंप को सुधारने के निर्देश दिए हैं।

     

    किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज की उपलब्धता करने के लिए कहा हैं।

     

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय की बैठक में जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के जिले के लक्ष्य के बारे संबंध में जानकारी ली और बच्चों का प्राथमिकता से जन्म प्रमाण बनवाने के निर्देश दिए हैं।‌ और जिनकी मृत्यु हो चुकी उनका मृत्यु प्रमाण बनवाने के लिए कहा हैं।

     

    कलेक्टर ने बैठक में धरती आबा जनजाति उत्कर्ष योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को जल शक्ति योजना , घरेलू विद्युत कनेक्शन, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आयुष्मान योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग को किसानों को बकरी पालन, मुर्गी पालन और पशुपालन विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दिनदहाड़े ट्रक ड्राइवर द्वारा 5 साल की बच्ची को टक्कर मर गया जिसमें उसकी हत्या हो गई
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पूरण और कृष्णा के घर में बनेगा शौचालय 
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?