Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्या मौर्य की विशेष खबर-* जिले के मतदाताओं को मतदान करने दिया गया निमंत्रण *tahalka*
    Uncategorized

    *सत्या मौर्य की विशेष खबर-* जिले के मतदाताओं को मतदान करने दिया गया निमंत्रण *tahalka*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *“घर आजा संगी” अभियान के तहत 100 से अधिक प्रवासियों को किया गया कॉल*

     

    *जिले के मतदाताओं को मतदान करने दिया गया निमंत्रण*

     

    *मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान*

     

    जशपुरनगर-28 अप्रैल 2024 /

    जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत भी विभिन्न गतिविधियाँ जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रवासी मजदूरों, युवाओं सहित जिले के अन्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

     

    “घर आजा संगी” अभियान के तहत विकासखंड कांसाबेल, पत्थलगांव, दुलदुला,कुनकुरी, मनोरा एवं बगीचा विकासखंड प्रवासियों और पलायन करता परिवार के सदस्यों से फोन से बातचीत की गई और मतदान दिवस में भाग लेने हेतु उन्हें सूचित एवं आमंत्रण किया गया । बगीचा विकासखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” की दीदियों द्वारा विशेष कॉल सेंटर बनाकर अबतक 116 प्रवासियों से संपर्क साधा गया, फोन कॉल के माध्यम से उन्हें 7 मई मतदान दिवस होने की सूचना दी गई एवं मतदान में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी विकासखंड के ग्रामीण और आदिवासी इलाके के हाट- बाजार में मतदाता जागरूकता अभियान सतत रूप से चलाया जा रहा है।

     अभियान के तहत वीडियो कॉल, वाईस कॉल के जरिए संपर्क कर मतदान के लिए निमंत्रण दिया जा जा रहा है। साथ ही उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताया जा रहा है।

     

     

    समूह की महिलाओं समेत अधिकारियों के द्वारा अपील की जा रही है कि, वे अपने घर आकर 7 मई 2024 को मतदान करने अपने संबंधित मतदान केंद्र में जाए। लोकतंत्र के इस महान पर्व में अपनाया भागीदारी निभाएं। इसके साथ ही घर परिवार, आस-पड़ोस और अपने से जुड़े सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। 

     

    आपको बता दें कि, लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं “घर आजा संगी” अभियान के तहत जिले एवं राज्य से बाहर गए ग्रामीण मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कराने प्रशासन अभियान चला रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरगुजा कमिश्नर श्री जी आर चुरेंद्र ने मतदान केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण *tahalka*
    Next Article *सत्या मौर्य की विशेष खबर-* लोकसभा चुनाव 2024: जशपुर जिले में आज से शुरू हुई होम वोटिंग *tahalka*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?