Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-*
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *फिल्मी स्टाईल से भाग रहे मवेशी तस्करी के 02 अलग-अलग प्रकरण में लोदाम पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 02 पीकअप सहित कुल 22 नग मवेशी जप्त किया,*

    *पुलिस के दबाव में आकर दोनों तस्कर पीकअप वाहन छोड़कर फरार हो गये,*

    *तस्करों की पतासाजी जारी,*  

    *थाना लोदाम में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग 02 प्रकरण धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।*  

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर सभी थाना/चौकी प्रभारियों को तत्काल कार्यवाही करनेएवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    पहले प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 18.05.2024 के प्रातः 05 बजे थाना लोदाम को मुखबीर से सूचना मिली कि जशपुर क्षेत्र से एक पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ए. 4057 में मवेशियों को क्रूरता से भरकर तस्करी करते हुये नेशनल हाईवे-43 लोदाम होते हुये झारखंड की ओर जा रहा है, इस सूचना पर थाना लोदाम पुलिस स्टाॅफ द्वारा तत्काल बेरियर के पास नाकाबंदी किया गया एवं मुखबीर के बतायेनुसार उक्त पीकअप वाहन क्र. JH 01 FA 4057 रास्ते में आता दिखा, जिसके चालक को रोकने का प्रयास किया गया जो चालक द्वारा अपने पीकअप वाहन को और तेज गति से चलाते हुये टोल प्लाजा के स्टाॅपर को ठोकर मारकर दूसरे ओर चला गया, एवं चालक को पुलिस द्वारा पीछा करने की जानकारी मिलने पर अज्ञात वाहन चालक पीकअप वाहन को एक ढाबा के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस द्वारा उक्त वाहन से कुल 10 नग मवेषी बरामद किया गया, जिसमें से 04 नग मवेशी की मृत्यू हो चुकी थी। 

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240518-WA0122.mp4

     

    दूसरे प्रकरण में आज सुबह 06ः30 बजे मुखबीर से थाना लोदाम को सूचना मिली कि कोनबीरा रोड से एक पीकअप क्रमांक JH01 FJ 2568 में मवेशी तस्करी की जा रही है एवं वह भी झारखंड की ओर जा रहा है, इस सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर पुलिस द्वारा पीछा किया गया, अज्ञात तस्कर द्वारा पुलिस द्वारा पीछा करता हुआ देखकर वह भी पीकअप वाहन को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, उक्त पीकअप से कुल 12 नग मवेशी जप्त किया गया।

    दोनों प्रकरणों में लोदाम पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240518-WA0123.mp4

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं जप्ती कार्यवाही में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, स.उ.नि. कमल सिंह राठिया, आर. सुमित कुजूर, आर. मोरिस किस्पोट्टा, आर. धनसाय राम, एवं आर. प्राणशंकर भगत का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर *श्री शशि मोहन सिंह* द्वारा द्वारा कहा गया है :- *”जिला पुलिस जशपुर पशु तस्करों के विरुद्ध एक विशेष रणनीति के तहत लगातार कार्य कर रही है, तस्करी के फरार आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, पशु तस्करी जिले में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”*

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* धरमलाल कौशिक लोकसभा चुनाव के संबंध में सीधी बात तहलका प्रमुख के साथ
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* थाना लोदाम में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग 02 प्रकरण धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today

    February 8, 2026

    Ignition Casino Offre 10 $ Sans Dépôt Aux États-Unis • République française Play Now

    February 8, 2026

    Sortează Jocuri Cu Cele Mai Mari Câștiguri După Popularitate _ piața românească Start Spinning

    February 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today
    • Ignition Casino Offre 10 $ Sans Dépôt Aux États-Unis • République française Play Now
    • Sortează Jocuri Cu Cele Mai Mari Câștiguri După Popularitate _ piața românească Start Spinning
    • Metode Dovedite Pentru Triumf În Ruletă Online Joc De Ruletă · pe teritoriul României Spin to Win
    • Descoperiți Cazinou Live Cu Adevărată Emoție — în România Enjoy the Game

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?