Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने डाइट जशपुर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने डाइट जशपुर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMarch 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने डाइट जशपुर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह

    जशपुरनगर 20 मार्च 2024/डाइट जशपुर एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाइट के प्राचार्य एम. जेड. यू. सिद्दीकी, उप प्रचार्य श्रीमती संगीता भोय, डाइट के स्टॉफ उषा किरण तिर्की, एस डाहिरे, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के डॉ. मुकेश, एवं सुश्री स्वेता उपस्थित थे।

    इस अवसर पर प्राचार्य सिद्दीकी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के द्वारा मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों और किस आधार पर मनाया जाता है। वीरांगना रानी दुर्गावती, महारानी लक्ष्मी बाई, श्रीलंका की राष्ट्रपति भंडारके, इंदिरा गाँधी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, जैसे अनेक महिलाओं के बारे मे बताकर समाज में महिलाओं का उपलब्धि पर प्रकाश डाला।

    एक महिला सफल होती है तो दो परिवारों को सफल बनाती है। शुरुआत घर से होती है परिवार मे माँ और बहन को देख कर उनका महत्व समझ सकते है उनका त्याग और समर्पण आपको नई दिशा दे सकता है। नारी को महत्व देने की परम्परा या आदत की शुरुआत अपने घर से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है और नई दिशा दे रही है।

    उप प्राचार्य संगीता भोय ने महिला दिवस के संदर्भ मे उन्होंने कहा कि आज समाज मे उन महिलाओं पर बात होगी जिन्होंने समाज मे विशेष योगदान दिया है. महिला जननी है और उनका स्थान देवी का स्थान है इसलिए इनका सम्मान आवश्यक है। माँ का महत्व सभी जानते है इसलिए उनका सम्मान कितना हो यह आप सभी पर निर्भर है। स्त्री समर्पित करने वाली होती है. नारी नदी के सामान होती है संघर्ष करते हुए समाज को नई दिशा देती है उन्होंने कविता के माध्यम से महिला के महत्व को समझाया।

    डॉ मुकेश ने कहा की जीवन के विकास मे व्यवहार का अनुसरण कर कैसे उसे अमलीजामा पहुंचे इस दिशा मे आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि 21 वीं शदी की पीढ़ियों के लिए आवश्यक है की सोंच मे हम कितना परिवर्तन ला सकते है कितने विवेक सम्मत रूप से आप सोंच को रखते है यह महत्वपूर्ण है. उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उषा किरण तिर्की ने समाज मे महिलाओं की भूमिका एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* एससीईआरटी रायपुर के मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राजस्व संबंधी कार्य का संपादन नियमित करने के दिए निर्देश
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?