Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* कलेक्टर ने लिया स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* कलेक्टर ने लिया स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने लिया स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक*

    *चिकित्सकों को समय में उपस्थित रहकर ओपीडी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए*

    जशपुरनगर 09 फरवरी 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय जशपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत चिकित्सकों के द्वारा किए गए ओपीडी कार्य की जानकारी ली एवं सभी चिकित्सकों को समय में उपस्थित रहकर ओपीडी कार्य सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। कलेक्टर ने विलेज हेल्थ सैनिटाइजेशन एंड न्यूट्रिशन डे के कार्य योजना की जानकारी लिया एव जहां दुरस्त क्षेत्र है जिसका स्थान चयन किया जा सकता है और वीएचएसएनडी सेशन प्रारंभ किया जा सके संबंधित को कार्य योजना बनाकर अवगत कराने कहा। उन्होंने वीएचएसएनडी के दौरान सिकल सेल जांच करने भी कहा। सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत सिकल सेल स्क्रीनिंग हेतु समस्त चिरायु टीम, उप स्वास्थ्य केंद्र में दिए गए लक्ष्य अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रेगनेंट वूमेन एवं हाई रिस्क डिलीवरी जैसे प्रकरणों, डिलीवरी डेट जानकारी ली एवं नियमित मॉनिटरिंग करते हुए बेहतर स्वस्थ सुविधा उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने अनुपस्थित एवं बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों की जानकारी ली एवं बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए विभिन्न उपकरणों की जानकारी तथा सभी उपकरणों को फंक्शनल करने कहा जिससे मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने जहां समस्या है वहां प्राथमिकता से समस्याओं का निराकरण करने सीएमएचओ को निर्देशित किया जिससे चिकित्सीय कार्य प्रभावित न हो।

    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने डायरिया, हाइड्रोसील प्रकरण, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, अंधत्व एव मोतियाबिंद ऑपरेशन के कार्य की प्रगति, हृदय रोग, दृष्टि दोष,रक्ताल्पता, अतिकुपोषित, होंठ एवं तालू विकृति त्वचा रोग, दन्त रोग, कान संक्रमण एवं अन्य बीमारियों के बच्चों का इलाज संबधी प्रकरण की जानकारी ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस पैकरा, यूनिसेफ के डॉ गजेंद्र एवं विभाग के अन्य अधिकारी सहित सभी पीएचसी के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* अस्पताल प्रबंधन एवं सी.टी. स्केन कार्य का संचालन सुचारू एवं सुव्यस्थित संचालित किये जाने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर अस्पताल सलाहकार हुए सम्मानि
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पहाड़ी कोरवा समुदाय के बेरोजगार युवकों को फायर फाइटर कोर्स हेतु किया गया काउंसलिंग
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?