Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* एम.पी.पीएससी तैयारी कर रही बेटी इंदौर से तो बेटा रायपुर से आकर किया मतदान
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* एम.पी.पीएससी तैयारी कर रही बेटी इंदौर से तो बेटा रायपुर से आकर किया मतदान

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *एमपी से मतदान करने जशपुर आए उपाध्याय परिवार*

    *पति-पत्नी, 2 बेटी और बेटों ने साथ मतदान कर मनाया लोकतंत्र का उत्सव*

    *एम.पी.पीएससी तैयारी कर रही बेटी इंदौर से तो बेटा रायपुर से आकर किया मतदान* 

     

    जशपुर नगर 08 मई 2024/ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जशपुर जिले में तीसरे चरण में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो चुका है। इस लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दिव्यांगजनों, महिलाओं और वरिष्ठ मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर मतदान किया। वही इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाने जशपुर जिले के निवासी जो छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य देश-प्रदेश में कार्यरत तथा अध्ययनरत है वे भी अपने-अपने गृह ग्राम,शहर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

     

    इन्हीं में से एक जशपुर के उपाध्याय परिवार भी है। जिन्होंने मध्यप्रदेश से जशपुर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। परिवार के मुखिया श्री रिपुसुदन प्रसाद ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागिता निभाने आए है। पत्नी, बेटियों और बेटों के साथ मतदान कर लोकतंत्र का उत्सव मनाया है। उन्होंने बताया कि वे और उनकी पत्नी एमपी में रींवा में रहते हैं । वहीं एक बेटी पूजा उपाध्याय इंदौर में रहकर एम.पी.पीएससी की तैयारी कर रही है। दो बेटों में एक यहीं बलरामपुर तो दूसरा रायपुर में रहते हैं। हमारा रहना जशपुर से बाहर है लेकिन हम यहीं से जुड़े हुए है, बाकी परिवार यहां है। ऐसे में देश ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्सव में हम सभी का हिस्सा लेना स्वाभाविक था। इसी के चलते हम सभी यहां पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

     

     

     बता दे कि जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी मतदान केन्द्रों में समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी। शेडो एरिया मतदान केन्द्रों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इन एरिया में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए रनर की ड्यूटी भी लगाई गई थी। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर से लेकर गांव तक से बड़ी संख्या में मतदाता वोट करने के लिए अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिले में लोकसभा मतदान हुआ ऐतिहासिक, चुनावों में अब तक का सबसे ज्यादा रहा मतदान प्रतिशत
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सीसीटीवी का किया अवलोकन,स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा करने हेतु सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?