Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पत्थलगांव विस. के मतदान कर्मियों को दी गई विस्तार पूर्वक जानकारी
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पत्थलगांव विस. के मतदान कर्मियों को दी गई विस्तार पूर्वक जानकारी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मतदान सामग्री देने और वापस लेने का दिया प्रशिक्षण*

    *पत्थलगांव विस. के मतदान कर्मियों को दी गई विस्तार पूर्वक जानकारी*

    जशपुरनगर- 05 मई 2024- जशपुर जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मतदान हेतु 6 मई सोमवार को विधानसभावार मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। जिसे लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी कड़ी में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को चुनावी सामग्री देने व वापस लेने के दौरान ड्यूटी देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। ठाकुर शोभा सिंह कॉलेज में आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने चुनावी सामग्री वितरण व वापिस लेने के दौरान ड्यूटी देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी स्टाफ को मतदान सामान देने व मतदान के बाद सामान जमा करते समय ध्यान रखने वाली बातों को विस्तार से समझाया। अधिकारियों ने कहा कि सामान लेते व देते समय यह जरूर सुनिश्चित किया जाए कि सभी दस्तावेज व सामान लिस्ट के अनुसार पूरा हो।

    पोलिंग पार्टियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेत भी दिए जाएंगे। सामान वापसी के समय सभी दस्तावेत व मशीनों की सील अच्छी प्रकार चैक करें। सामान लेते समय पीठासीन अधिकारी द्वारा भरा गया फार्म 17 सी व डायरी के सभी कॉलम पूरे भरे हो। उन्होंने बताया कि फार्म 17 सी का कॉलम 7 के आंकड़े पूरे भरे हो तथा फार्म पर पोलिंग एजेंटों के हस्ताक्षर जरूर होने चाहिए। इसके अलावा पीठासीन अधिकारी की डायरी पूरी भरी हो तथा डायरी का कॉलम 10 जरूर चेक करें। वितरण जमा की टीम, सीलिंग टीम,रनर और डाटा एंट्री टीम को भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत तीसरे चरण में 07 मई को जिले की तीनों विस क्षेत्रों में मतदान होना है। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी तैयारियां कर ली है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पंडरापाठ, हर्रापाठ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* चरित्र शंका पर अपनी पत्नि की डण्डा व लात मुक्का से मारकर हत्या करने वाले पति सुमित मिंज को पत्थलगांव पुलिस ने 24 घण्टा के अंदर किया गिरफ्तार,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?