Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मतदान करने वाले प्रथम व्यक्ति, महिला, दिव्यांग एवं 85 प्लस के मतदाता का किया जाएगा सम्मान
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मतदान करने वाले प्रथम व्यक्ति, महिला, दिव्यांग एवं 85 प्लस के मतदाता का किया जाएगा सम्मान

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *स्वीप कार्यक्रम* 

    *एसडीएम बगीचा ने मतदाताओं को प्रातः जल्दी मतदान केन्द्र पर आकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित*

    *मतदान करने वाले प्रथम व्यक्ति, महिला, दिव्यांग एवं 85 प्लस के मतदाता का किया जाएगा सम्मान* 

    *मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने किया जा रहा है अनके पहल*

     

    जशपुनगर 06 मई 2024/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में एस.डी.एम. बगीचा श्री ओमकार यादव के द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए एवं शत प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए चिलचिलाती धुप में भी जबरजस्त मेहनत किया जा रहा है। 

              एसडीएम श्री यादव द्वारा सभी मतदान केन्द्रों में लगातार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए मतदाताओं से शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु विभिन्न रैलीयों एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर मतदान के प्रति लोगों के मन में जागरूकता उत्पन्न की जा रही है। हर गली मोहल्ले टोले पारे में हर समय अधिकारी कर्मचारी ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं स्व सहायता समूह की महिलायें जन जागरूकता अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सभी मतदाताओं को प्रातः काल जल्दी मतदान केन्द्र पर आकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांव से बाहर रोजी-रोजगार की तलाश में पलायान कर गये लोगों से टेलीफोनिक सम्पर्क करके मतदान दिवस के दिन ग्राम वापस आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु लगातार अनुनय-विनय एवं मनुहार किया जा रहा है। कार्ड भेजकर उन्हें मतदान करने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। जिससे गांव से बाहर गये लोगों को भी मतदान दिवस पर ग्राम आकर मतदान करने की सम्भावना बढ़ गई है एवं शत् प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मुनादी कराकर बताया गया है कि मतदान करने वाली प्रथम महिला, मतदान करने वाले प्रथम पुरूष, मतदान करने वाले प्रथम दिव्यांग एवं मतदान करने वाले 85वर्ष आयु पूर्ण कर चुके प्रथम व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। उक्त संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों को जानकारी निर्धारित प्रपत्र में मतदान दिवस पर तैयार करने का निर्देश दिया जाकर उन्हें प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी रा0 बगीचा के उक्त पहल से ग्रामीण मतदाताओं में जबरजस्त जोश एवं उल्लास का वातावरण है एवं सभी लोगों में प्रातः सबसे पहले मतदान करने की होड़ लगी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* राजनीति की पिच पर कंगना हुई हिट विकेट, तेजस्वी यादव की जगह बोल गईं कुछ और हीं…
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिले के स्व सहायता समूह की आदिवासी सदस्यों ने निफ्टेम में हाई-प्रोटीन ग्रेनोला बार बनाने की ली ट्रेनिंग
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?