Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सीएचसी शब्दमुण्डा में ग्राम स्वास्थय स्वच्छता एवं पोषण समिति सह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सीएचसी शब्दमुण्डा में ग्राम स्वास्थय स्वच्छता एवं पोषण समिति सह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सीएचसी शब्दमुण्डा में ग्राम स्वास्थय स्वच्छता एवं पोषण समिति सह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित*

    *बच्चों का टीकाकरण एवं लोगों को किया गया स्वास्थ्य जांच* 

    *कुष्ठ रोगी की पहचान, मोबितयाबिंद की जांच एवं उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का किया गया चिन्हांकन*

    जशपुरनगर 21 मई 2024/कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मड़वाकानी के सीएचसी शब्दमुण्डा में ग्राम स्वास्थय स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक सह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ दल द्वारा मितानिनों के माध्यम से गांव के सरपंच, पंच, आंगनबाडी, समस्त समूह की महिला, शिक्षा मित्र, बिहान की महिलाएं, पोषण समिति के अध्यक्ष सचिव, स्वच्छता समिति के सदस्य एवं गांव के समस्त महिलाओं के उपस्थिति में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा किया गया। जहां छोटे बच्चों को टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच किया गया।

    इस दौरान उप स्वस्थ्य केंद्र शब्द मुंडा में पदस्थ स्वास्थय विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और कुष्ठ रोगी की पहचान, मोबितयाबिंद के मरीजों की जांच, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन के संबंध में जानकारी दी गई। गांव में एक कुष्ठ रोगी की चिन्हांकन किया गया। जिनको 3 वर्ष पूर्व से कुष्ठ के लक्षण परिलक्षित थे। ब्लॉक स्तरीय दल सह उनसे मुलाकात कर प्राथमिक जांच किया गया। जहां कुष्ठ के पूर्ण लक्षण का चिन्हांकन किया गया।

    मोतियाबिंद मरीजों का चिन्हांकन सत्र में उपस्थित लोगों में 2 पुरुष और 3 महिला जिनका नेत्र चिकित्सा से सम्बंधित मरीजों का चिन्हांकन किया गया। उच्च जोखिम गर्भवती लक्षण से सावधान रहने के तरीके बताए गए। एक मध्यम कुपोषित बच्चे का चिन्हांकन कर एनआरसी बगीचा हेतु सलाह दिया गया। ग्राम विकास निधि से गांव में 1000 मूनगा के पौधा और 1000 पपीता पौधा वितरण की माग पंचायत में रखने को निर्धारीत किया गया। थैलेसेमिया मरीज से मुलाकात सीएचसी कांसाबेल और जिला अस्पताल जशपुर में लगभग प्रत्येक माह रक्त ट्रांसफ्यूजन करवाने वाले मरीज के परिजन से मुलाकात कर हाल स्थिति के विषय में जानकारी लिया गया।

    7 मुख स्वास्थ्य से सम्बंधित 8 मरीजों का चिन्हांकन कर सीएचसी कांसाबेल में डेंटिस्ट से चिकित्सा हेतु परामर्श किया गया। इस दौरान शब्दमुंडा के समस्त स्टॉफ सहित बी.पी.एम., बीईटीओ, एनएमए उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सर्पदंश से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना केंद्रों में पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?