Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिले में मनाया गया 20 मार्च  को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिले में मनाया गया 20 मार्च  को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में मनाया गया 20 मार्च  को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे*

     

    *जिला व विकासखंड स्तर पर मुख स्वास्थ्य संबंधी वृहद जन जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

    *जिले के 83 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क डेंचर का किया गया विवरण*

    जशपुरनगर 21 मार्च 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन कुमार इंदवार के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गणपत नायक के सहयोग से विगत् दिवस 20 मार्च 2024 को राष्ट्रीय मुख्य स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का जिला चिकित्सालय एवं समस्त  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजन किया गया। जिसमें मेगा डेंचर  कैम्प अंतर्गत जशपुर जिले के 83 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क  50 पूर्ण व 33 आंशिक डेंचर का विवरण जिला एवं विकासखंड स्तर पर किया गया।

    कार्यक्रम अंतर्गत दंत रोगियों के लिए 20 मार्च का दिन खास रहा। जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 मार्च  को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया। जिसके तहत जिला व विकासखंड स्तर पर मुख स्वास्थ्य संबंधी वृहद जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन के साथ साथ दंत रोग विशेषज्ञ सह जिला नोडल अधिकारी डॉ.अभिषेक श्रीवास्तव एवं समस्त विकासखंड में सेवा दे रहे दंत चिकित्सकों के द्वारा अपने अपने विकासखंड में निःशुल्क दंत रोग जांच शिविर व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित जनसमुदाय एवं स्कूली बच्चों को दंत रोग के संबंध विस्तार से जानकारी देते हुए इसके रोकथाम एवं बचाव के संबंध में ज्ञानवर्धक जानकारी साझा किया।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला डॉक्टर चिकित्सालय के डॉ प्रिया प्रिंसेस, मनोर विकासखंड से डॉ कांति प्रधान, लोदाम से डॉ अशोक लकड़ा, दुलदुला से डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, कुनकुरी से डॉ निरंजन भगत, फरसाबहार से डॉ अमित जायसवाल, पत्थलगांव से डॉक्टर आशीष अग्रवाल बगीचा से डॉ संध्या कुजूर, कांसाबेल से डॉ गीतिका कुजूर एवं समस्त दंत सहायकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* सर्चिंग ऑपरेशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर, झारखंड के चैनपुर एसडीओपी, जारी थाना स्टाॅफ एवं सी.आर.पी.एफ. 218 बटालियन, छत्तीसगढ़ सषस्त्र बल के अधि./कर्मचारी भी सम्मिलित थे,
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर थाना में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?