Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख अंकित बंसल की विशेष खबर-* एल.ई.डी. स्क्रीन पर किया किया जाएगा महोत्सव का सीधा प्रसारण
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख अंकित बंसल की विशेष खबर-* एल.ई.डी. स्क्रीन पर किया किया जाएगा महोत्सव का सीधा प्रसारण

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJanuary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममय हुआ पूरा जशपुरनगर* 

    *रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन*

    *एल.ई.डी. स्क्रीन पर किया किया जाएगा महोत्सव का सीधा प्रसारण*

    *शहर के हनुमान मंदिर में होगा 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ, निकाली जाएगी शोभा यात्रा*

    जशपुरनगर 21 जनवरी 2024/  अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे प्रदेश और देश में हर्षोल्लास का माहौल है। ऐसे में सोमवार को होने वाले महोत्सव को लेकर जशपुर नगर सहित पूरे जिले में भी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है।  पूरा जशपुर  राममय हो गया है, सभी राम जी की भक्ति में लीन हो गए हैं।  शासन-प्रशासन द्वारा भी कई आयोजन किए जा रहे  है।  जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रशासन की सहयोग से जशपुर शहर स्थित रणजीता स्टेडियम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिसके लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिससे हजारों लोग एक साथ सीधा प्रसारण देख सकेंगे।  प्रातः 10:00 बजे से दोपहर  2:00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।  कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इस दिन का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन को पूरे जशपुर जिले  में महापर्व के रूप में मनाया जाएगा।  सभी घरों व मंदिरों में पूजा पाठ व दीपोत्सव किया जाएगा। 

    इस अवसर पर जशपुर बजारडांड़ स्थित लक्ष्मी गुड़ी मंदिर से प्रातः 8:00 बजे  बाईक रैली निकाली जाएगी । इसके आलावा शाम को बस स्टैड स्थित  हनुमान मंदिर में 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ, शृंगार एवं शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्रीराम लला जी के इस भव्य महोत्सव को लेकर जिला भर के सभी मंदिर भवनों को रंगबिरंगी लडिय़ों से सजाया गया है , वहीं मंदिर भवनों में दीप उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें शहर स्थित श्री बालाजी मंदिर, हनुमान मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर सहित अन्य मंदिर शामिल हैं । शहर  के सभी मार्गो में ध्वज व भगवान श्री राम के प्रतिमा स्वरूप फ्लेक्स लगाए जा गए है यहां पर कई कार्यक्रम आयोजित की जाएगी ।  भजन मंडलियां सुंदरकाण्ड पाठ सहित भजन गायन की प्रस्तुति देंगे । रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

    गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* तमिलनाडु में मृत दुलदुला क्षेत्र के ग्रामीण चंद्रदेव चौहान का लाया गया शव
    Next Article *राज्य प्रमुख अंकित बंसल की विशेष खबर-* विकसित भारत संकल्प यात्रा:हर वर्ग के लोग हो रहे लाभान्वित
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?