Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* कलेक्टर डॉ. मित्तल की पहल पर जशपुर में प्रायमरी और मीडिल स्कूलों के लिए सरल कार्यक्रम हुआ प्रारंभ
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* कलेक्टर डॉ. मित्तल की पहल पर जशपुर में प्रायमरी और मीडिल स्कूलों के लिए सरल कार्यक्रम हुआ प्रारंभ

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर डॉ. मित्तल की पहल पर जशपुर में प्रायमरी और मीडिल स्कूलों के लिए सरल कार्यक्रम हुआ प्रारंभ*

    *बच्चों के गणित और भाषा कौशल विकास के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा दिया गया प्रशिक्षण* 

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा सरल कार्यक्रम के तहत जशपुर, मनोरा, बगीचा, कांसाबेल विकासखण्ड के संकुल समन्वयकों का 03 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 31 जुलाई से प्रारंभ हुआ।

    यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने बताया कि जशपुर जिले में प्रायमरी और मीडिल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एकीकृत गुणवत्ता कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा संकुल समन्वयकों को 31 जुलाई से 02 अगस्त तक बच्चों को बेसिक न्यूमेरेसी ओर लिटरेसी में दक्ष बनाने के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के टीम के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर सभी संकुल समन्वयक, संकुल स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और एफएलएन निपुण के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए तथा जिला प्रशासन जशपुर द्वारा शिक्षा सत्र 2024-25 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में सभी कक्षाओं का 80 प्रतिशत विद्यार्थियों का मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा निर्धारित कक्षा अनुरूप दक्षता हांसिल कराने का लक्ष्य तय किया गया हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन जशपुर द्वारा सरल कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा हैं। आज कुल 130 संकुल से 130 संकुल समन्वयक को प्रथम एजयुकेशन फाउंडेशन द्वारा तारल टीचिंग ऐट राइट लेवल का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर संजीत सिंह चौहान, श्रवण पांडे, एशक साहू और असलम खान द्वारा दिया गया। प्रथम संस्था मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि यह सरल कार्यक्रम कक्षा 3 से 5 के उन बच्चों के साथ किया जाना हैं,जो भाषा और गणित में दक्षता हांसिल नहीं कर पाएं हैं। साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति , एफएलएन निपुण के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर सभी कार्यक्रम को एक साथ सरल तरीके से संचालन पर बात किया गया। बच्चों की आंकलन विनोबा एप्प के माध्यम से किया जाना हैं।

    प्रशिक्षण के आयोजन के लिए यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पाण्डेय और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से मास्टर ट्रेनर महेश्वर दास वैष्णव, कमलाकांत महतो,जय चौहान,आकाश पांडेय,दिव्या पाठक ,सरस्वती सिंह,प्रवीण साहू शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* ई-रिक्शा पाकर 67 वर्षीय बुजुर्ग टीबुल राम के चेहरे पर खिली मुस्कान
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर के स्कूली छात्र-छात्राओं को शॉर्ट फिल्म के माध्यम से दी गई पीरियड संबंधी जानकारी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?