Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, August 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Uncategorized

    *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 11, 2024Updated:May 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     जशपुर जिले की बेटियों ने 10वीं, 12वीं में प्रदेश भर में किया नाम रोशन,

     जशपुर के एक साथ 07 विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा में मेरिट स्थान प्राप्त किया,

     पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    ——00——-

    जशपुरनगर, 09 मई 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें जशपुर शहर की आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा सिमरन सबा ने 10वीं में 99.50% अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया।

    इस उपलब्धि के लिए जशपुर पुलिस अधीक्षक, आईपीएस श्री शशि मोहन सिंह ने आज आत्मानंद स्कूल पहुंचकर सिमरन सबा सहित अन्य मेरिट में आए छात्र-छात्राओं 10 वीं में सिमरन शबा(99.50 प्रतिशत), श्रेयांश कुमार यादव(98.33 प्रतिशत), अर्पिता शैली कुजूर (98.17 प्रतिशत), दिमित्रा सिंह (97.83 प्रतिशत), उमा बरेठ (97.67 प्रतिशत), मोना यादव (97.17 प्रतिशत), एवं 12 वी में आयुषी गुप्ता (96.80 प्रतिशत), को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     अधीक्षक श्री सिंह ने कहा, *”यह पल जशपुर जिले के सभी लोगों के लिए गौरव का क्षण है। हमारी बेटियों ने प्रदेश भर में अपना नाम रोशन किया है। मैं उनकी मेहनत और लगन की सराहना करता हूं।”*

    पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों को आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिए प्रेरित किया और उन्हें मार्गदर्शन भी दिया।

    इस अवसर पर सिमरन सबा के पिता, शाहिद अंसारी ने अपनी बेटी की सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि सिमरन बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और उसने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

     आत्मानंद स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुशी व्यक्त की और कहा कि यह स्कूल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्कूल हमेशा छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने और उन्हें उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।यह उपलब्धि जशपुर जिले के लिए गौरव की बात है और यह दर्शाता है कि यहां की छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240511-WA0015.mp4

    ——000——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* स्टंटबाजी में प्रयुक्त बाईक को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई एवं भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई,
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अरविंद केजरीवाल को ‘सुप्रीम’ राहत, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….

    August 5, 2026

    सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….

    August 5, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….
    • सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….
    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?