*वॉलीबॉल प्रतियोगिता का 32वाँ ओपन चैलेंज ग्राम घरजियाबथान में हुआ संपन्न , दीपेश ने जीता दर्शकों का विश्वास*

वॉलीबॉल ओपन चैलेंज प्रतियोगिता सदैव से स्थानीय निवासियों के मन में रुचि उत्पन्न करती है । इस वर्ष यह प्रतियोगिता ग्राम घरजियाबथान में संपन्न हुआ । यह वॉलीबॉल टूर्नामेंट का 32वां आयोजन था , जो की क्रीड़ा समिति घरजियाबथान के संयोजन से संपन्न हुआ । इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था , जिसमें से अंतिम प्रतियोगिता रायगढ़ स्टेडियम एवं सीजी पुलिस के मध्य थी ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर के माननीय विधायक श्री राम कुमार टोप्पो जी उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर बी•एल• भगत जी , अंकित बंसल जी , अवधेश गुप्ता जी , सौरभ शर्मा जी , नीरज अग्रवाल जी एवं दामोदर शर्मा जी उपस्थित रहे ।

अंतिम प्रतियोगिता सभी ग्रामवासियों के बीच में रोमांचकता उत्पन्न करने वाली थी , सभी ग्रामवासी बड़े ही रुचिकर रूप से खेल को देख रहे थे । सीजी पुलिस के खिलाड़ी दीपेश जी हमेशा से लोगों के प्रिय रहे हैं एवं उनके खेल प्रदर्शन से सभी प्रभावित रहते हैं । इस प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी दीपेश ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन दिया एवं टीमवर्क के साथ प्रतियोगिता पर विजय प्राप्त किया ।

विजेता टीम सीजी पुलिस को ₹31,000 रूप से पुरस्कृत किया गया एवं उपविजेता रायगढ़ स्टेडियम को ₹21000 से पुरस्कृत किया गया । तृतीय विजेता चौराआमा को नीरज अग्रवाल जी के द्वारा 11,000 रुपए का पुरस्कार देकर सांत्वना प्रदान किया गया । मुख्य अतिथि महोदय एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की गई , संपूर्ण कार्यक्रम हर्षोल्लाह से संपन्न हुआ…!!
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



