आम आदमी पार्टी यूथ विंग जिला सचिव राजा गुप्ता ने किया बीजेपी ज्वाइन

पत्थलगांव के युवा नेता राजा गुप्ता ने आज काडरो मे हुवे बीजेपी के जनसम्पर्क कार्यक्रम मे किया बीजेपी ज्वाइन । विधायक महोदया ने बीजेपी का गमछा व माला पहना कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच कराया बीजेपी में प्रवेश ।
पिछले कई वर्षो से राजा गुप्ता युवा नेता के रूप में आम आदमी पार्टी में कार्यरत थे । इन्होंने अपने सामाजिक जीवन का प्रारंभ छात्र राजनीति से किया , जिस समय यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर सह मंत्री के दायित्व का निर्वाहन किये , फिर यह आम आदमी पार्टी में यूथ विंग के जिला महामंत्री , फिर जिला सचिव व विधानसभा मीडिया प्रभारी का दायित्व का निर्वाहन किया । अब इन्होंने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा है ।

राजा गुप्ता का कहना है कि भारतीय जानता पार्टी की विचारधारा से प्रारंभ से ही अत्यंत प्रभावित है ।पार्टी के राष्ट्र व हिंदुत्व के प्रति कार्य को देखकर अत्यंत प्रभावित है । उन्होंने आम आदमी पार्टी के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ अपने कट्टर समर्थको का उपयोग देश मे सिर्फ पार्टी का प्रचार करने के लिए कर रही है । पार्टी का उदेश्य कभी चुनाव जीतने का नही रहा है । जिसके कारण पार्टी के अधिकतर लोग पार्टी को छोड़ रहे है और आज मैने भी यह निर्णय लिया ।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन











अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
