Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* आरोपी गिरफ्तार, एवं उसके विरूद्ध थाना बागबहार में धारा 436 भा.द.वि. का अपराध दर्ज
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* आरोपी गिरफ्तार, एवं उसके विरूद्ध थाना बागबहार में धारा 436 भा.द.वि. का अपराध दर्ज

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    व्यवसायिक ईर्ष्या के कारण आरोपी चैतन प्रसाद डनसेना ने दिया आगजनी की घटना को अंजाम,

    ऑटो पार्टस दुकान में आग लगाने से लगभग 03 लाख रू. का सामान जलकर हुआ खाक,

    आरोपी गिरफ्तार, एवं उसके विरूद्ध थाना बागबहार में धारा 436 भा.द.वि. का अपराध दर्ज।

    दिनांक 11.04.2024 को प्रार्थी मिलन केरकेट्टा उम्र 29 साल निवासी ग्राम टेटना थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह ग्राम मुड़ाबहला अटल चौक स्थित एक घर/दुकान को किराया में लेकर मोटरसायकल आटो पार्टस दुकान का संचालन करता है साथ ही मोटर सायकल मेकेनिक का कार्य भी करता है। प्रार्थी दिनांक 09.04.2024 के शाम को प्रतिदिन की तरह अपने दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था, उसी रात्रि में लगभग 12ः10 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फोन कर सूचना दिया कि मेेरे ऑटो पाॅर्टस की दुकान में आग लगा है पूरा सामान जल रहा है तब प्रार्थी सूचना पाकर अपने दोस्त के साथ आया और देखा कि दुकान में रखे सामान जलकर नष्ट हो चुका था, दुकान में रखे मोटर सायकल आटो पार्टस का पूरा सामान हवा टंकी 01 नग, रेक 15 नग, काउन्टर रेक 01 नग, ट्यूब 20 नग, जनरेटर 02 नग मोबील 07 कार्टून प्रत्येक में 20 नग, मोटर सायकल ब्लाक 17 नग, कुलर 01 नग, गैस टंकी 01 नग, गैस चूल्हा 01 नग अन्य सामग्री तथा ग्राहक के द्वारा बनवाने के लिए दिये मोटर सायकल 01 नग जो आंगन में रखे थे को भी अज्ञात आरोपी द्वारा जलाकर नष्ट कर दिया गया है। जलकर नष्ट हुए सामन का कुल कीमत लगभग 03 लाख रू. है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना बागबहार में धारा 436 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240412-WA0133.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240412-WA0134.mp4

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये *पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा* प्रकरण की बारीकी से जाॅंच कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे, उक्त निर्देश के परिपालन में थाना बागबहार द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये दबिश देकर प्रकरण के संदेही आरोपी चैतन प्रसाद डनसेना को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उसके द्वारा स्वयं की ऑटो पार्ट्स सर्विसिंग सेंटर का कार्य प्रार्थी मिलन केरकेट्टा द्वारा ऑटो पार्ट्स दुकान खोल लिये जाने से आरोपी का कार्य ठप्प पड़ जाने पर वह मिलन केरकेट्टा के प्रति ईर्ष्या रखता था एवं मिलन केरकेट्टा को नुकसान पहुंचाने की मौका तलाश रहा था। दिनांक 09.04.2024 को रात्रि 11ः45 बजे करीब मिलन केरकेट्टा के दुकान और आसपास सुनसान हो गया तो आरोपी ने खुद के जनरेटर से निकाल कर रखे हुए डीजल एवं पटसन की रस्सी की सहायता से आरोपी द्वारा मिलन केरकेट्टा के दुकान में आग लगाना स्वीकार किया। *आरोपी चैतन प्रसाद डनसेना उम्र 31 साल, निवासी मुड़ाबहला धनुपारा* के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 12.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्र.आर. 360 विरेन्द्र सनमानी, प्र.आर. अरविन्द साय पैंकरा, आर. सुरेन्द्र यादव, आर. विरेन्द्र यादव, आरक्षक 611 योगेन्द्र पटेल एवं अन्य स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleतहलका *रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबरही* पत्थलगांव के श्री श्याम मंदिर के 2 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भजन संध्या का आयोजन , रात 9 बजे से प्रातः 4 बजे तक थिरकते रहे भक्तजन
    Next Article *तहलका का रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* निर्वाचन कार्य के लिए सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?