Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* नशीली टेबलेट को मोटर सायकल से घूम-घूमकर विक्रय कर रहा आरोपी संदीप अग्रवाल पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़ा,
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* नशीली टेबलेट को मोटर सायकल से घूम-घूमकर विक्रय कर रहा आरोपी संदीप अग्रवाल पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़ा,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * नशीली टेबलेट को मोटर सायकल से घूम-घूमकर विक्रय कर रहा आरोपी संदीप अग्रवाल पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़ा,*

    *आरोपी के कब्जे से नशीला कैप्सुल स्पाज्मों प्राॅक्सीवान कुल 672 नग, बिक्री रकम 740 रू. तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कुल कीमती 54240 रू. जप्त,*

    *आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 22(सी), 27(ए), 08 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध,*

     

    —-00—-

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली दवाई, जुआ, अवैध शराब, गांजा की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश जायसवाल के नेतुत्व में उप पुलिस अधीक्षक (प्रशि.) एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव भानू प्रताप चन्द्राकर द्वारा अवैध रूप से नशीली दवाओं के उपयोग करने, बिकी करने वालों का पता कर कार्यवाही हेतु मुखबीर लगाया गया तथा एक विशेष टीम बनाकर उपरोक्त कार्य में लगाया गया था। दिनांक 15.03.24 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की संदीप अग्रवाल निवासी अम्बेडकर नगर पत्थलगांव का अवैध रूप से नशीली दवाओं को कही से लाकर घूम-घूमकर मोहल्ले में बिकी करता है कि सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये उक्त व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ने हेतु जाल बिछाया गया कि पुलिस द्वारा बंदियाखार मेन रोड पर घेराबंदी कर पुलिस टीम लगातार लगी हुई थी कि देर शाम को संदीप अग्रवाल मोटर सायकल में एक थैला रखे आते दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर उसके द्वारा रखे गये थैला एवं मोटर सायकल की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से कुल 28 रेपर में नशीली कैपसुल स्पाज्मों प्राक्सीवान कुल 672 नग बिकी का रकम 740 रूपये तथा मोटर सायकल हीरो एच एफ डिलक्स क्रमांक सी.जी. 13 ए.आर. 2645 कुल कीमती करीब 54240 रूपये का मिलने पर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुये उसे जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 22 (सी), 27 (ए), 08 एन.डी.पी.एस.एक्ट का पाये जाने से *आरोपी संदीप अग्रवाल उम्र 39 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर पत्थलगांव* जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

    उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक (प्रशि.) एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव भानू प्रताप चन्द्राकर सहायक उप निरीक्षक हरीराम टण्डन प्रधान आरक्षक मिथलेस गुप्ता आरक्षक अशीशन टोप्पो, कमलेश्वर वर्मा, पदुम वर्मा, ताराचन्द्र के अलावा औषधी निरीक्षक मनीष कवंर सायबर सेल के सहायक उप निरीक्षक हरिशंकर एवं आर० अनिल सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा कहा गया है किः- जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध रूप से नशीली वस्तुओं के कारोबार करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* जिले में आचार संहिता प्रभावशील होने के पश्चात सम्पत्ति विरूपण की कार्रवाई शुरू
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-*पत्थलगांव एडीएम ने नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?