
*पत्थलगांव के श्री श्याम मंदिर के 2 साल पूरे होने पर भजन संध्या का आयोजन, रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक रुकते रहे भक्तजन*

महाभारत काल के भीम पौत्र बर्बरीक जी ने स्वयं का शीश भगवान श्री कृष्ण के चरणों में बचपन कर कलयुग में हारे का सहारा बनने का आशीर्वाद प्राप्त किया और भगवान श्री कृष्ण का श्याम नाम भी प्राप्त किया। आज हर शहर में भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त बाबा श्याम की पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन देखने को ही मिलता है। इसी क्रम में पत्थलगांव शहर भी “मिनी खाटू” के नाम से प्रसिद्ध होता दिख रहा है, समय की गति के साथ-साथ भक्तों का श्याम बाबा के प्रति लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
श्री श्याम अप्रैल मंदिर की स्थापना पत्थलगांव में 10 अप्रैल 2022 को श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर धूमधाम से हुई थी। जिसे आज 2 साल की पूरी जानकारी प्राप्त हो गई है। इस शुभ अवसर पर श्री श्याम मंदिर द्वारा सूरजगढ़ निशान यात्रा एवं भजन संध्या कार्यक्रम कर पत्थलगांव के वातावरण को श्याममय किया गया। 09 अप्रैल के भजन संध्या में सूरजगढ़ से आये भक्तों ने हजारी बाबा जी के सानिध्य में भजनों की गंगा का प्रवाह कर भक्तों को कृष्ण के रंग में रंग दिया।
10 अप्रैल के भजन संध्या में सूरजगढ़ दरबार के भक्तों ने, जयशंकर चौधरी जी ने, नितेश कुमार शर्मा एवं विवेक शर्मा जी ने अपने स्वामी श्याम मंदिर पत्थलगांव में दी। चकित करने वाली बात यह है कि जो कीर्तन रात 9 बजे शुरू हुआ वह कीर्तन सुबह 4 बजे तक पूर्ण उत्साहपूर्वक जारी रहा। पत्थलगांव के भक्तजन धीरे-धीरे भक्ति भाव में आगे बढ़ते हुए सारे रिकार्ड तोड़ते जा रहे हैं और भगवान श्री कृष्ण की कृपा दृष्टि का सुखोपभोग कर रहे हैं !!
(सीजी) तहलका का विशेष विज्ञापन











अन्य किसी भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री वाणिज्य शर्मा



