Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया गया हिंदू नववर्ष कार्यक्रम , शाखा लगने के पूर्व किया गया आद्य सरसंचालक प्रणाम
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया गया हिंदू नववर्ष कार्यक्रम , शाखा लगने के पूर्व किया गया आद्य सरसंचालक प्रणाम

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया गया हिंदू नववर्ष कार्यक्रम , शाखा लगने के पूर्व किया गया आद्य सरसंचालक प्रणाम*

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन हुई थी , जिसकी स्थापना करने वाले माननीय आद्य सरसंघचालक श्री डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी है । आज के दिन हम हिंदुओं का नववर्ष प्रारंभ होता है , जिसकी अलख जगाने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नितांत रूप से करती है । आज के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक माननीय आद्य सरसंघचालक डॉक्टर हेडगेवार जी का जन्म दिवस भी है । इसके उपलक्ष्य में प्रत्येक स्वयंसेवक वर्ष में एक बार आद्य सरसंघचालक प्रणाम कर अपना भाव व्यक्तकरता है ।

     

    इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय जिला संघचालक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामनिवास जिंदल जी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दी । कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी स्वयंसेवकों द्वारा आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया गया , इसके पश्चात छोटे-छोटे स्वयंसेवकों द्वारा एकल गीत का गायन एवं सुभाषित का वाचन किया गया ।

     

    कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित माननीय जिला संघचालक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी ने हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में उद्बोधन दिया । जिसमें उन्होंने बताया कि जब अंग्रेजों की गुलामी के समय सभी हिंदू एक साथ जुटना नहीं चाहते थे , हिंदुओं की तुलना कर मेंढकों को आपस में तोलने से की जा रही थी एवं ऐसा कहा जाता था कि चार हिंदू केवल किसी के अंत्येष्टि के कार्यक्रम में ही एक साथ खड़े होते हैं । उस स्थिति में जन्मजात देशभक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक माननीय आद्य सरसंघचालक डॉक्टर हेडगेवार जी ने हिंदुओं को एक साथ जोड़ने का बीड़ा उठाया , जिसे आज 99 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं । आज ही के दिन उन महान विभूति का जन्म दिवस है और इसी के साथ आज ही के दिन से चैत्र नवरात्र , श्री राम जी का राज्याभिषेक , झूलेलाल जी की जयंती , आर्य समाज की स्थापना , युधिष्ठिर जी का राज्याभिषेक एवं प्रकृति में नवीनता का भी आरंभ होता है ।

    उद्बोधन के पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर राष्ट्र की ऊर्जा को बढ़ाने एवं भारत माता को परम वैभव में पहुंचाने के लिए साथ मिलकर एक आवाज में संघ प्रार्थना से पत्थलगांव को गुंजायमान किया । कार्यक्रम में मंचासिन स्वयंसेवक बंधुओं के अतिरिक्त जिला व्यवस्था प्रमुख शंकर लाल अग्रवाल जी , खंड व्यवस्था प्रमुख जगदीश यादव जी , नगर व्यवस्था प्रमुख शिखर बंसल जी , नगर सेवा प्रमुख आयुष अग्रवाल जी , सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी जी एवं अन्य स्वयंसेवक बंधु इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे । समग्र कार्यक्रम के पश्चात मुंह मीठा कर सभी अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किए |

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleतहलका *रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर -* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया गया हिंदू नववर्ष कार्यक्रम , शाखा लगने के पूर्व किया गया आद्य सरसंचालक प्रणाम
    Next Article *तहलका ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पत्थलगांव और कुनकुरी एसडीएम हुए सम्मानित
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?