*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह*

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक पर्वों को हिंदू समाज के साथ मिलकर आयोजित करती है । इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव में रखा गया । होली रंगों का त्यौहार है , जिसमें सभी भारतवासी खुशियों से रंग जाते है |

होली के पीछे कई पौराणिक कथाएं सुनने को मिलती है ; प्रह्लाद महाराज की कथा तो सर्वभिज्ञ है ही जिसमे एक भक्त की पुकार से भगवान कैसे दौड़े आते है ; यह प्रदर्शित होता है । होली जो कि रंगो का त्यौहार है इसके पीछे समाज में सामंजस्यता लाने का कारण सामने आता है ।
“बुरा न मानो होली है” का तात्पर्य किसी को परेशान कर एक वाक्य बोल देना नही है , अपितु जितने पुराने मन में वाद विवाद है उन सभी बातो को भूलकर रंगो के त्यौहार में कृष्ण के रंग में रंग जाना ही है ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी इसी ध्येय से होली मिलन समारोह जैसे और भी कार्यक्रमों का आयोजन करती है जिससे सभी सनातनी बंधुओ का प्रेम भाव इसी प्रकार बना रहे | आज के इस कार्यक्रम में माननीय जिला संघचालक मुरारी अग्रवाल जी , जिला व्यवस्था प्रमुख शंकरलाल अग्रवाल जी , खंड व्यवस्था प्रमुख जगदीश यादव जी , नगर खंड प्रचारक कमलेश चंद्रा जी , नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल जी , नगर व्यवस्था प्रमुख शिखर बंसल जी , नगर सेवा प्रमुख आयुष बंसल जी एवं नगर के गणमान्य नागरिक राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल जी , रामलाल अग्रवाल जी , जगदीश अग्रवाल जी , प्रयागराज अग्रवाल जी , भीमराज गोयल जी , रामनिवास जिंदल जी , सुरेंद्र चेतवानी जी एवं विनोद जयसवाल जी के साथ साथ अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे !!
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन















