Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव नगरवासियों ने मनाई धूमधाम से परशुराम जयंती… शोभायात्रा में उपस्थित भक्तों के लिए नगर में हुई जगह-जगह स्टॉल लगाकर नाश्ते की व्यवस्था , समापन कार्यक्रम में उपस्थिति रही विधायक महोदया गोमती साय जी
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव नगरवासियों ने मनाई धूमधाम से परशुराम जयंती… शोभायात्रा में उपस्थित भक्तों के लिए नगर में हुई जगह-जगह स्टॉल लगाकर नाश्ते की व्यवस्था , समापन कार्यक्रम में उपस्थिति रही विधायक महोदया गोमती साय जी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240511-WA0027.mp4

    *पत्थलगांव नगरवासियों ने मनाई धूमधाम से परशुराम जयंती… शोभायात्रा में उपस्थित भक्तों के लिए नगर में हुई जगह-जगह स्टॉल लगाकर नाश्ते की व्यवस्था , समापन कार्यक्रम में उपस्थिति रही विधायक महोदया गोमती साय जी*

    प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परशुराम जन्मोत्सव समिति एवं विप्र महिला मंडल के नेतृत्व में परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया । जन्मोत्सव का आयोजन 2 दिन पूर्व ही प्रारंभ हो चुका था , जिसमें बच्चों के खेल से कार्यक्रमों को प्रारंभ किया गया । सभी ने खेलों में रुचि लिया एवं बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं अपना अच्छे से अच्छा प्रयास लगाया । खेल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन विप्र महिला मंडल के नेतृत्व में सफल हो पाया । विप्र महिला मंडल सदैव सक्रिय रूप से परशुराम जन्मोत्सव को भव्य बनाने का प्रयास करती है ।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240511-WA0026.mp4

    10 मई को परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में रुद्राभिषेक कर समस्त भक्तों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उसके पश्चात सभी शोभायात्रा की तैयारी में जुट गए जिसमें विशेष रूप से परशुराम जन्मोत्सव समिति का योगदान रहा । इस वर्ष परशुराम जन्मोत्सव के अध्यक्ष के रूप में सचिन शर्मा जी ने अपनी भूमिका अदा की एवं अपने अच्छे योगदान का हर संभव प्रयास किया । शोभायात्रा में पत्थलगांव के समग्र विप्र जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं युवाओ ने शस्त्र पूजन के साथ उत्साह बढ़ाया ।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240511-WA0028.mp4

    परशुराम जन्मोत्सव के शोभायात्रा के दौरान पत्थलगांव नगर में जगह-जगह में शोभायात्रा में उपस्थित भक्तों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई एवं सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया । तीनों मार्गो में भ्रमण के पश्चात शोभा यात्रा परशुराम भवन में जाकर संपन्न हुई जहां पर समापन कार्यक्रम के तहत खेल में विजेता हुए बच्चों , माता , बहनों एवम पुरुषों को पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया गया ।

    परशुराम जन्मोत्सव के समापन कार्यक्रम में पत्थलगांव विधानसभा की माननीय विधायक महोदया गोमती साय जी भी उपस्थित रही । उन्होंने सर्व ब्राह्मण समाज को संबोधित करते हुए परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी एवं परशुराम भवन बन जाने के पश्चात पुनः दर्शन बाबत आने के लिए बात कही । कार्यक्रम में जिन भी वरिष्ठ जोड़ो का 50वा वर्षगांठ संपन्न हो गया था , उनके सम्मान में वरमाला करवा कर उत्साह बढ़ाया गया । सभी प्रीतिभोज ग्रहण कर अपने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किए…!!

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अरविंद केजरीवाल को ‘सुप्रीम’ राहत, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बिलासपुर में गुंडागर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही, वही सिपाही खुलेआम बीच सड़क कर रहें मारपीट,जब सिपाही बीच सड़क लड़ेंगे उस शहर की पुलिस अपराध में कैसे अंकुश लगा पायेगी?
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?