Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव के रामभक्तों ने चढ़ी श्री हनुमान मंदिर , चिडरापारा (पत्थलगांव) के जीर्णोद्धार की प्रथम सीढ़ी
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव के रामभक्तों ने चढ़ी श्री हनुमान मंदिर , चिडरापारा (पत्थलगांव) के जीर्णोद्धार की प्रथम सीढ़ी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पत्थलगांव के रामभक्तों ने चढ़ी श्री हनुमान मंदिर , चिडरापारा (पत्थलगांव) के जीर्णोद्धार की प्रथम सीढ़ी*

    भगवान श्री राम के संकट हरने एवम उनकी सेवा करने के लिए भक्त हनुमान सदैव आतुर रहते थे । उसी प्रकार पत्थलगांव में भी रामभक्त अपने प्रभु श्री राम एवम आदर्श श्री हनुमान जी की सेवा करने के लिए सदैव आतुर रहते है । भक्त और भगवान का प्रेम अत्यंत अनूठा माना जाता है , इसमें कोई भौतिकता नही होती अपितु आध्यात्मिक दिव्यता होती है । इस प्रेम भाव में कोई मिलावट नहीं होती , यह प्रेम शुद्धतम से भी अधिक शुद्ध होता है ।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240423-WA0401.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240423-WA0398.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240423-WA0397.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240423-WA0396.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240423-WA0395.mp4

     

    बस इन्हीं तथ्यों को साकार करते हुए पत्थलगांव के रामभक्त दिखे । जिस हनुमान मंदिर में कोई व्यक्ति पूजा करने नही जा पाता था ; जो मंदिर खंडहर बनने की स्थिति में था ; जो मंदिर जंगल झाड़ियों से छिपा हुआ था , उस मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के कुछ दिन पहले से विशिष्ट आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई । इसे साकार करने के लिए प्रतिष्ठित व्यवसाई महादेव प्रसाद अग्रवाल जी , दामोदर शर्मा जी , प्रवीण बंसल जी , कमलेश यादव जी (भाटामुड़ा) , अंशु अग्रवाल , विक्की अग्रवाल , निपुण अग्रवाल एवं वानर सेना के पवन अग्रवाल , शिवांश शर्मा , भास्कर शर्मा , राम मिश्र , अविनाश शर्मा , राहुल शर्मा , अंकित शर्मा , हिमांशु यादव , युगी मिश्र एवम आलेख यादव डटे रहे ।

     

    हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम पूजा अर्चना की गई , हवन संपन्न किया गया , वानर सेना द्वारा ध्वज की स्थापना की गई , भंडारे का आयोजन किया गया , 12 ज्योतिर्लिंग के तीर्थयात्री के साथ समय व्यतीत कर उनके अनुभव जाने जिसके पश्चात वानर सेना द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया एवम हरिनाम संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

     

    श्री हनुमान मंदिर , चिडरापारा (पत्थलगांव) की सेवा में लगे रामभक्तों ने कुछ दिनों पहले तहलका न्यूज के माध्यम से पत्थलगांव नगरवासियों से सहयोग की अपेक्षा रखी , जिसके परिणामस्वरूप पत्थलगांव ही नही अपितु आस-पास के शहरो से भी सहयोग बढ़-चढ़ कर प्राप्त हो रहा है ।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* डायलिसिस के दौरान युवक की मौत पर शुरू हुई राजनीति ! कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मेनका सिंह ने कहा-CM का जिला है और बिजली विभाग भी CM के पास है
    Next Article *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* मतदाता जागरूकता अभियानः पत्थलगांव नगर पंचायत, शासकीय महाविद्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में निकाली गई जागरूकता रैली
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..

    August 3, 2026

    🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….
    • 🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………
    • 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?