*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव के स्वयंसेवक श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए हुए रवाना…...*
छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सक्रिय स्वयंसेवकों को अयोध्या में राम लला के दर्शन हेतु ले जाने की मुहिम चली है । जिसमें प्रांत के समस्त सक्रिय मुख्य दायित्व के कार्यकर्ताओं को यह सौभाग्य प्राप्त हो रहा है । पत्थलगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है । पत्थलगांव से कांसाबेल जिला के माननीय जिला संघचालक मुरारी लाल अग्रवाल जी , जिला व्यवस्था प्रमुख शंकर लाल अग्रवाल जी , नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल जी , अ•भा•वि•प के विभाग संयोजक गुलशन पांडे जी , विश्व हिंदू परिषद सरगुजा विभाग के विभाग संयोजक रितेश सोनी जी अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं । इसी प्रकार समस्त प्रांत के स्वयंसेवक बंधु अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए है ।

श्री राम लला को मंदिर में बैठाने के लिए समस्त देश के राम भक्तों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एवं उनके अनुसांगिक संगठन का एक महत्वपूर्ण योगदान बना रहा था । कारसेवा में भी अधिकतर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था ।

अतः श्री राम मंदिर अयोध्या के ट्रस्ट द्वारा विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन हेतु आमंत्रित किया गया है । अयोध्या में श्री राम लाल के दर्शन के पश्चात काशी विश्वनाथ के दर्शन की भी संभावना बनी हुई है , सभी स्वयंसेवकों में हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है ।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन







अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
