Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर के युवाओं, किसानों, महिलाओं और आमजनों ने दीं मुख्यमंत्री साय को बधाई एवं शुभकामनाएं
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर के युवाओं, किसानों, महिलाओं और आमजनों ने दीं मुख्यमंत्री साय को बधाई एवं शुभकामनाएं

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 14, 2024No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *छत्तीसगढ़ में सुशासन के तीन माह पूरे*

    *जशपुर सहित पूरे प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है साय सरकार*

     

    *मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़*

     

    *जशपुर के युवाओं, किसानों, महिलाओं और आमजनों ने दीं मुख्यमंत्री साय को बधाई एवं शुभकामनाएं*

     

    जशपुरनगर 14 मार्च 2024/छत्तीसगढ़ में साय सरकार को 13 मार्च को तीन महीने पूरे हो चुके हैं। इन तीन महीनों में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। जिसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और कृषक उन्नति योजना सहित अन्य योजना शामिल है।

    छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की बात की थी। जिसे मोदी की गारंटी के तहत पूरा किया जा रहा है सरकार बनने के कुछ माह के भीतर ही छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना का क्रियान्वयन शुरू कर प्रदेश भर की 70 लाख से अधिक महिलाओं को योजना के तहत एक-एक हजार रुपए की आर्थिक राशि दी गई है। जशपुर जिले की 2 लाख 32 हजार 426 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है।महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है।

    इसी तरह साय सरकार ने अपने तीन महीने के कार्यकाल में एक और अहम फैसला लेते हुए किसानों को भी आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए राज्य के 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत 13 हजार 200 करोड़ की राशी सीधे किसानों के खाते में ट्रान्सफर कर चुकी है। इस योजना के तहत जशपुर जिले 33 हजार 720 किसानों को लाभ मिला है। वही तेन्दूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए करने सहित अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

    इसके आलावा रामलला योजना दर्शन योजना के तहत प्रदेशवासियों को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कराए जा रहे हैं। इस योजना के तहत तीर्थ यात्रियों को अयोध्या आने-जाने, रहने और खाना की पूरी व्यवस्था सरकार करती है। इस योजना के तहत 20 हजार लोगों को हर साल अयोध्या दर्शन कराया जाएगा।इन तीन माह के भीतर ही युवाओं के हित में सरकार ने छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग में चयन के लिए आयोजित परीक्षाओं को संघ लोकसेवा आयोग यानी यूपीएससी तर्ज पर तैयार करने का फैसला लिया है। ताकि पूरी परीक्षा पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ हो।

    प्रदेश में साय सरकार के तीन माह सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर जशपुर के युवाओं, किसानों, महिलाओं सहित आमजनों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जशपुर के ग्राम पंचायत आरा के किसान श्री कृष्ण कुमार भगत ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बधाई देते हुए कहा कि विगत दिनों ही कृषक उन्नति योजना के तहत धान आदान सहायता के रूप में मुझे 30 हजार से अधिक की राशि मिली है। इस राशि को मैं खेती किसानी में सदुपयोग करूंगा। यह राशि बच्चों के भरण पोषण और पढ़ाई लिखाई में भी काम आएगा। सभी किसान भाइयों को को बेहतर आर्थिक सहायता देने सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

    जशपुर की युवा सुश्री ख़ुशी मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले तीन माह में बेहतर काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम निर्णय लिए हैं। हम युवाओं के हित में बेहतर कार्य किया जा रहा है। बात करे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तो इसके लिए अब आयोग का गठन किया गया है जो ही बेहद सराहनीय और स्वागत योग्य कदम है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी अब सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए सरकार को धन्यवाद और तीन माह का कार्यकाल पूर्ण होने पर हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को बधाई

    युवा मनकेश्वर भगत अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी हमारे गृह जिले से है इस बात की हमें बेहद प्रसन्नता है। वे जब से प्रदेश के बतौर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए है तब से ही हर वर्ग के लिए उनके नेतृत्व में कार्य हो रहे हैं। युवाओं, किसानों, महिलाओं और आमजनों के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे ही वे आगे भी कार्य करते रहे इन्हीं कामनाओं के साथ उनके तीन माह का कार्यकाल पूर्ण होने पर मैं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

    महतारी वंदन योजना की लाभार्थी जशपुर निवासी श्रीमती अनेश्वरी भगत ने कहा कि योजना के तहत एक हजार राशि खाते में आ गया है। मैं इस राशि को अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करूंगी। इस योजना तहत लाभन्वित करने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का बहुत आभार। हम जैसी महिलाओं के लिए सरकार अच्छा कार्य कर रही है। आज राशन, घर में नल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं आसानी से मुहैया हो रही हैं। सरकार के बेहतर निर्णयों और योजनाओं से आमजनों को लाभ मिल रहा है ।

    गौरतलब है कि तीन महीने की अल्पवधि में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई अधिकांश गारंटियां पूरी हो चुकी हैं तथा अन्य गारंटियों को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। तीन माह के कार्यकाल में प्रदेशवासियों के हित के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जशपुर के युवाओं, किसानों, महिलाओं और आमजनों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* एसडीएम ने लिया विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* समेकित कृषि प्रणाली द्वारा किसानों की दोगुनी आय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?