Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 4
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका ब्यूरो चीफ सत्यम मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने लिया राजस्व विभाग की बैठक
    Uncategorized

    *तहलका ब्यूरो चीफ सत्यम मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने लिया राजस्व विभाग की बैठक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने लिया राजस्व विभाग की बैठक*

    *आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के दिए निर्देश*

     

    जशपुरनगर 13 मार्च 2024/कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आगामी लोकसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए समन्वय बनाकर सभी जरूरी तैयारीयां प्रारंभ करने के निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दायित्वों को निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एमसीसी (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) लागू होने के बाद किए जाने वाले सभी कार्यों की चेकलिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मतदान केंद्रोें में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए सभी मतदान केंद्रों में अधोसंरचना से जुड़े कार्यों पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत एवं शौचालय की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

    बैठक में अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर,श्री प्रदीप कुमार साहू, सर्व एसडीएम शामिल हुए। कलेक्टर ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी जरूरी कार्यों को गूगल शीट बनाकर अपडेट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, ईवीएम मशीन,वीवीपीएटी आदि व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने निर्वाचन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए प्रत्येक बैठक के मिनट्स बनाने के निर्देश दिए तथा मतदान दलों के प्रशिक्षण प्रशिक्षण पश्चात टेस्ट की व्यवस्था सुरक्षित करने कहा। उन्होंने राजनीतिक दलों, नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर समुचित व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसटी एफएसटी की टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने हमेशा अलर्ट रहने निर्देश दिए।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* कलेक्टर ने लिया साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* एसडीएम ने लिया विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..

    August 3, 2026

    🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….
    • 🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………
    • 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?