Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*वैभव शर्मा तहलका सहसंचालक की विशेष खबर-* थाना पत्थलगांव द्वारा होटल संचालक जगजोत सिंह भाटिया के कब्जे से अंग्रेजी शराब 01 लीटर 80 एम.एल. कीमती 1000 रू.
    Uncategorized

    *वैभव शर्मा तहलका सहसंचालक की विशेष खबर-* थाना पत्थलगांव द्वारा होटल संचालक जगजोत सिंह भाटिया के कब्जे से अंग्रेजी शराब 01 लीटर 80 एम.एल. कीमती 1000 रू.

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

      अवैध शराब के विरूद्ध जषपुर पुलिस का प्रहार,*

     ढाबा, होटल एवं दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय करने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई, थाना दुलदुला द्वारा ढाबा संचालक अमित कुमार प्रसाद के कब्जे से अंग्रेजी शराब कुल 06 लीटर 930 एम.एल. कीमती 3180 /- जप्त की गई

     थाना पत्थलगांव द्वारा होटल संचालक जगजोत सिंह भाटिया के कब्जे से अंग्रेजी शराब 01 लीटर 80 एम.एल. कीमती 1000 रू.

    थाना बागबहार द्वारा किराना दुकान संचालक दिनेष जायसवाल से अंग्रेजी शराब 01 लीटर 840 एम.एल. कीमती 800 रू. एवं बिक्री रकम 120 रू. जप्त,

    ——000——

    थाना दुलदुला द्वारा दिनांक 25.04.2024 को रोड पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि ग्राम लोरो बगीचा एन.एच-43 किनारे स्थित एक ढाबा में ढाबा संचालक अवैध रूप से शराब को विक्रय करने हेतु रखा है, इस सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर ढाबा संचालक अमित कुमार प्रसाद से शराब रखने के संबंध में पूछताछ उपरांत रेड कार्यवाही करने पर उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब एवं बीयर कुल 06 लीटर 930 एम.एल. कीमती 3180 /- मिलने पर जप्त कर अभियुक्त अमित कुमार प्रसाद को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त शराब को विक्रय करने के उद्देष्य से अपने पास रखना बताया। अभियुक्त अमित कुमार प्रसाद उम्र 30 साल निवासी पतराटोली थाना दुलदुला का कृत्य धारा 34(2), 36(ए) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर उसे दिनांक 25.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    थाना पत्थलगांव द्वारा दिनांक 25.04.2024 को मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये होटल संचालक जगजोत सिंह भाटिया उम्र 24 साल निवासी पुराना बाजारपारा पत्थलगांव के कब्जे से अंग्रेजी शराब कुल 4.330 लीटर कीमती 2250 रू. जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

    थाना बागबहार द्वारा दिनांक 25.04.2024 को मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये अभियुक्त दिनेश जायसवाल उम्र 45 साल निवासी चिकनीपानी के किराना दुकान में रखा अवैध रूप से अंगे्रजी शराब कुल 01 लीटर 840 एम.एल. कीमती 800 रू. एवं बिक्री रकम 120 रू. जप्त कर उसके विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

    श्री शशि मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर (छ.ग.) ने जिला जशपुर के सभी थाना/चैकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा, एवं अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

     

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* जिला प्रशासन के पहल से सर्पदंश के प्रति लोगों में आई हैं जागरूकता *tahalka*
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव से पालीडीह चौक तक निकाली गई रैली *tahalka*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?