Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्रिका विकसित भारत छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम पर केंद्रित है- डॉ. रक्षित
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्रिका विकसित भारत छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम पर केंद्रित है- डॉ. रक्षित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *एनईएस कॉलेज में जनमन पत्रिका का किया गया वितरण*

    *पत्रिका विकसित भारत छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम पर केंद्रित है- डॉ. रक्षित*

    *पत्रिका के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की मिलती है जानकारी-छात्र मनोज भगत, वीरेंद्र कुमार, विजय डेहरी*

    *जशपुरनगर 29 जुलाई 2024/* शासकीय राम भजन राय एनईएस पीजी महाविद्यालय में आज छतीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिकाओं का वितरण जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को किया गया। छत्तीसगढ़ शासन, जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका प्राप्त होते ही, छात्र छात्राओं ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर एनईएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय रक्षित उपस्थित थे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जनमन एवं अन्य पत्र-पत्रिकाएं बेहद ही कारगर है और इसका लाभ उठाना चाहिए।

    शासकीय राम भजन राय एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर के प्राचार्य डॉ. विजय रक्षित ने पत्रिका का वितरण करते हुए बताया कि इस पत्रिका में विकसित भारत छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम पर केंद्रित है। जिसमें मुख्यमंत्री ने विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया है। पत्रिका में मुख्यमंत्री द्वारा बचपन से ही खेती किसानी, प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए गारंटी पर छत्तीसगढ़ के आम जनता का विश्वास, बस्तर में नक्सलियों के विरुद्ध सफलता, भारत में अंतरिक्ष विज्ञान के बढ़ते कदम के अतिरिक्त बस्तर की सांस्कृतिक समृद्धि पर ज्ञानवर्धक लेख प्रकाशित है। पत्रिका प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के साथ ही सामान्य जनजीवन के लिए भी अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं संग्रहणीय है। मनोज भगत, वीरेंद्र कुमार, विजय डेहरी, कु बिंदिया लकड़ा, गीता भगत एवं सजीता लकड़ा ने आज पत्रिका प्राप्त होते ही धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतिमाह उपलब्ध कराने की मांग की।

    महाविद्यालय की छात्रों ने कहा कि पत्रिका के माध्यम से उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलती है। प्रतिभागियों के लिए यह पत्रिकाएं छत्तीसगढ़ शासन की योजनाएं लाभ उठाने के लिए अच्छ माध्यम है। पत्रिका में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में अनेक जानकारियां भी रहती है। जिससे छात्र, किसान एवं आम नागरिक इसका अध्यन करके योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी छात्रों ने इसका लाभ बताया और छत्तीसगढ़ शासन को जनता की हित में पत्रिका निकलने के लिए धन्यवाद दिया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* विष्णु के सुशासन में युवाओं के सपने हो रहे साकार, सुविधाओं का हुआ विस्तार
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* कन्या महाविद्यालय के छात्रों को किया गया छ.ग.शासन की योजनाओं से संबंधित जनमन पत्रिका का वितरण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?