धर्मेंद्र शर्मा जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री से दूरभाष में बात की एवं कार्यवाही करने का आदेश दिया मंत्री दल ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया
कांकेर थाने में की गई लिखित शिकायत
कार्यवाही न होने पर मुख्यमंत्री के पास जाएगा एसोसिएशन

कांकेर….. छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन कांकेर के जिला अध्यक्ष शेख असलम पर प्राण घातक हमला किया गया है थाना प्रभारी को दिए आवेदन में शेख असलम में बताया है कि बीती रात 11:00 से 12:00 बजे के बीच रिपोर्टिंग करने के पश्चात वह शीतला पारा स्थित अपने निवास जा रहे थे इस दौरान उनके निवास के सामने पंडाल के पास वैगनआर कार को रिवर्स करते समय उनकी कर खड़ी स्कूटी से टकरा गई और स्कूटी गिर गई इस दौरान पंडाल में बैठे मोहित शांदुल एवं मितवा सारथी नामक दो व्यक्ति ने उनके ऊपर प्राणघातक हमला कर दिए तथा उनके साथ मारपीट भी की उनके वेगन आर वाहन को भी नुकसान पहुंचाया अचानक हुए इस हमले से शेख असलम कुछ समझ नही पाए…. तथा दो लोगों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई उन पर हुए इस हमले और मारपीट से उनका परिवार बहुत ही ज्यादा भयभीत है उसकी शिकायत उन्होंने थाना प्रभारी कांकेर से की है परंतु समाचार लिखे जाने तक उक्त मामले में किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है पत्रकारों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं आपसी दुर्भावना वश या किन्ही अन्य कारणो से . कुछ दिन पूर्व रायपुर में भी रिपोर्टिंग करने के पत्रकारों पर हमले हुए थे तथा उनके कैमरे तोड़ दिए गए थे जिस पर छत्तीसगढ़ राज्य के गृह मंत्री ने संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रतिष्ठा को सील कर दिया तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है लगातार हो रहे इस प्रकार के हमले से पत्रकार भाई अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं..अब इस मामले में यह देखना होगा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में इसकी शिकायत माननीय मुख्यमंत्री महोदय तथा गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से जल्द से जल्द की जावेगी..
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



