Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य विशेष खबर-* इनके विरूद्ध थाना तपकरा में अप.क्र. 39/2024 धारा 363, 365, 366(क), 368, 120(बी), 370 भा.द.सं. दर्ज
    Uncategorized

    *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य विशेष खबर-* इनके विरूद्ध थाना तपकरा में अप.क्र. 39/2024 धारा 363, 365, 366(क), 368, 120(बी), 370 भा.द.सं. दर्ज

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    मानव तस्करी गैंग के फरार सरगना को जशपुर पुलिस ने ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार,
    सरगना कोमल अहिरवार वर्ष 2021 में जशपुर जिले के मानव तस्करी के प्रकरण में जेल जा चुका है,

    बच्चों की निकट रिश्तेदार ने नाबालिग बच्चों को बड़े सब्जबाग दिखाकर, बहला-फुसलाकर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दी थी,*

     प्रकरण की अभियुक्त 01 निकट रिश्तेदार को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है,*
    * इनके विरूद्ध थाना तपकरा में अप.क्र. 39/2024 धारा 363, 365, 366(क), 368, 120(बी), 370 भा.द.सं. दर्ज,*
    * अभियुक्त की गिरफ्तारी में सम्मिलित अधि./ कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया जायेगा।*

    ——000——
    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी 65 वर्षीय ने दिनांक 18.04.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नाती के 02 नाबालिग बालिका एवं 01 नाबालिग बालक दिनांक 12.04.2024 से घर से गायब थे, उक्त तीनों नाबालिग बच्चों को बीते दिवस पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस जाॅंच विवेचना में उनके निकट रिश्तेदार एक महिला द्वारा योजनाबद्ध तरीके से उक्त तीनों बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर में बिना किसी को बताये ले जाना पाया गया एवं दोनों बच्चियों को शादी करा दूंगी कहकर बालक सहित अपने सहेली नीलू उर्फ ठुनी उर्फ निर्मला नायक को सौंप दी थी। निकट रिश्तेदार ने बच्चियों की शादी कराने के लिये 03 लाख में सौदा कर ली थी जिसका एडवांश वह 20 हजार ले चुकी थी, 10 हजार रू. खर्च हो गये एवं शेष नगदी 10 हजार रू. नगद, स्कूटी वाहन एवं 01 नग मोबाईल को पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा निकट रिश्तेदार महिला उम्र 35 साल को धारा 363, 365, 366(क), 368, 120(बी), 370 भा.द.सं. के अंतर्गत दिनांक 20.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240424-WA0139.mp4

    प्रकरण के अन्य फरार अभियुक्त की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देषन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम छतरपुर (मध्य प्रदेश) भेजा गया था, टीम की लगातार मानीटरिंग की जा रही थी। प्रकरण की आरोपिया निकट रिष्तेदार के गिरफ्तार होने की भनक लगने पर *सहआरोपिया नीलू उर्फ ठुनी उर्फ निर्मला नायक एवं उसका पति कोमल अहिरवार दोनों जो कि छतरपुर (मध्य प्रदेश)* के रहने वाले हैं वे अपना ठिकाना छोड़कर फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल की मद्द से *उनका ग्वालियर तक पीछा किया गया* एवं मिलने पर उन्हें अभिरक्षा में लेकर वापस जशपुर आये। दोनों आरोपियों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर वे बताये कि प्रकरण के नाबालिग बालिकाओं एवं बालक को उनके निकट रिष्तेदार के द्वारा बहला-फुसलाकर लाकर इन्हें सौंप दिया था, बालिकाओं को किसी अमीर व्यक्ति से शादी कराने पर उनका 03 लाख रू. में आपस में सौदा तय हुआ था एवं कुछ पैसा एडवांस में देना बताये एवं उक्त बच्चों को अपने कब्जे में छतरपुर (मध्य प्रदेश) में रखना स्वीकार किये। मेमोरंडम कथनानुसार अभियुक्तों से बच्चों को ले जाने में प्रयुक्त ट्रेन टिकट, मोबाईल सेट इत्यादि जप्त किया गया है। *अभियुक्तगण 1-कोमल अहिरवार उम्र 32 साल एवं 2- नीलू उर्फ ठुनी उर्फ निर्मला नायक उम्र 30 साल दोनों निवासी छतरपुर (मध्य प्रदेश)* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें विधिवत दिनांक 23.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कोमल अहिरवार वर्ष 2021 में जशपुर जिले के ही मानव तस्करी के आरोप में पूर्व में जेल जा चुका है।

     

    उक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा श्रीमती निमिषा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क./क्राईम) श्री भावेश समरथ, थाना प्रभारी तपकरा उ.नि. सुनील सिंह, स.उ.नि. प्रेमिका कुजूर, स.उ.नि. अनिल कामरे, स.उ.नि. हरिशंकर सिंह (सायबर सेल), आर. 587 संतु यादव, म.आर. 633 मंजू यादव, आर. शिवपूजन साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

     

    पुलिस अधीक्षक *जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा* गया है कि – *”कोमल अहिरवार एवं उसकी पत्नी अत्यंत शातिर अपराधी हैं, इनका पूर्व का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है, मध्य प्रदेश पुलिस से जानकारी एकत्रित की जा रही है, मामले में और खुलासे होने की संभावनाएं हैं।“*

    ——000——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कुनकुरी एसडीएम ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव बस स्टैंड मैं बिक रहा है खुलेआम शराब 
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?