Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका छत्तीसगढ़-* विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं एस.डी.एम कार्यालय का घेराव किया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
    Uncategorized

    *तहलका छत्तीसगढ़-* विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं एस.डी.एम कार्यालय का घेराव किया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है भूपेश सरकार : कौशिक*

    *विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं एस.डी.एम कार्यालय का घेराव किया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिका*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जी ने जांजगीर-चांपा विधानसभा के अंतर्गत कचहरी चौक में आहूत की गयी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं कार्यक्रम को सम्बोधित किये जाने के पश्चात भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ-साथ आमजनों सहित एस.डी.एम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश माननीय मोदी जी के नेतृत्व में बुलेट की रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है, हममें आज एक भारतीय के रूप में गौरव भाव जगा रहा है, वहीं भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आज छत्तीसगढियों को शर्मिंदा करने का कोई भी अवसर चूकना नहीं चाहती। आज समूचे देश में छत्तीसगढ़ का ज़िक्र केवल और केवल ‘घपलों-घोटालों’ के लिए हो रहा है। भूपेश बघेल ने हम छत्तीसगढियों को कहीं का नहीं छोड़ा है। 2 हजार करोड़ के पकड़ में आए शराब घोटाले, जो पता नहीं आगे कितने हज़ार करोड़ तक जाएगा, 5 सौ करोड़ से अधिक के अभी तक पकड़ में आए कोयला आदि के घोटाले, 5 हज़ार करोड़ से ऊपर का चावल घोटाला जिसमें हम छत्तीसगढियों के मूंह से निवाला तक छीन कर भूपेश उसे दस जनपथ की भेंट कर आए, गोमाता के नाम पर अभी तक के आकलन के अनुसार 13 सौ करोड़ से अधिक के घोटाले जिसे ‘चारा घोटाले’ की तर्ज़ पर अंजाम दिया गया है। सीमेंट, रेत, ज़मीन… किसी को इस लुटेरी कांग्रेस ने नहीं छोड़ा है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भारी भ्रष्टाचार किया है, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न देकर इस सरकार ने प्रदेश की जनता के सर से छत छीनने का काम किया है, जल जीवन योजना में भी प्रदेश सरकार ने भारी भ्रष्टाचार किया है, जिसके कारण पूरे प्रदेश की जनता में आक्रोश दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के कुशासन, अराजकता, तुष्टिकरण का अंत जल्द होने वाले है, पुरा छत्तीसगढ़ आक्रोश में उबल रहा है, जनता इस नवंबर महीने का इंतजार कर रही है जिसमे इस सरकार को करारा जवाब देगी और सत्ता से उखाड़ फेकेगी।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जसपुर ब्यूरो चीफ की सत्य नायक विशेष खबर-* ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस आयोजन एवं टीकाकरण के संबंध में दी गई जानकारी
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ के 08 जिले जशपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा, जाॅंजगीर-चांपा, रायपुर एवं बलौदाबाजार के कुल 11396 निवेशकों से 54,38,11,862 रू. (चौवन करोड़ अड़तीस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रू.) की ठगी करने वाला विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड के फरार संचालक फूलचंद बिषे निवासी इन्दौर (म.प्र.) को जशपुर पुलिस ने उज्जैन से किया गिरफ्तार,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?