*पत्थलगांव ग्रामीण मंडल अंतर्गत डांगुडीह कटंगजोर ग्राम मे चुनावी जनसंपर्क के दौरान पहुंची पत्थलगांव विधायक गोमती साय*

पत्थलगांव विधानसभा के अंर्तगत डांगुडीह में पत्थलगांव विधायक एवम पूर्व रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय जी ने मंगलवार को धुंआधार चुनावी जनसंपर्क कर जनता से जुड़ कर विष्णुदेव साय के सुशासन और मोदी जी की गारंटी एवम आम लोगो के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुवे भाजपा सरकार के रीति नीति की जानकारी दी ।

किस प्रकार से मोदी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है और विधानसभा चुनाव के समय किए गए कई बड़ी घोषणाओं को पूरा कर चुकी है ।
विधायक श्रीमती ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से कहा कि आप सभी मेरे परिवारजन है आप सभी के आशीर्वाद से मुझे यहां का सांसद चुना गया था । जिस प्रकार से आप सब ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया था , ठीक उसी प्रकार से अब आप सभी को हमारे रायगढ़ लोगसभा के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जी को भी अपना आशीर्वाद देना है ।

बैठक में रायगढ़ लोकसभा मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल जी , जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल जी , विकासखंड इकाई महाकुल समाज अध्यक्ष पूर्णोचंद बेहरा जी , मंडल महामंत्री अंकित बंसल जी , उपाध्यक्ष नरेश यादव , मुड़ापारा प्रभारी अंजू टोप्पो जी , भुनेश्वरी बेहरा जी एवं समस्त ग्रामवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे । अंत में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता गोवर्धन यादव जी के द्वारा आभार प्रकट कर कार्यक्रम के समापन का घोषणा किया गया…!!

(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन
अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा








