Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* नाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त अजय यादव को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* नाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त अजय यादव को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * नाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त अजय यादव को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

    * अभियुक्त अजय यादव के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर अप.क्र. 136/2024 धारा 363, 366, 376 भा.द.सं. एवं 4 पाॅक्सो एक्ट तहत् अपराध पंजीबद्ध,*

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत निवासरत एक पिता ने दिनांक 27.05.2024 को थाना जशपुर में सूचना दिया कि उसकी 16 वर्ष की नाबालिक पुत्री अपने दादा-दादी के साथ रहकर जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। दिनांक 23.05.2024 के शाम को 04 बजे प्रार्थी अपने पिता के घर गया था उसी दौरान शाम लगभग 04 बजे उसकी नाबालिग पुत्री एक लड़के के मोटर सायकल से उतरकर घर में प्रवेश कर रही थी, दादा ने लड़की से पूछा कि-कहां गई थी तो वह डर से कुछ नहीं बताई, लड़की के दादा ने अपने पुत्र से पूछा तो उसने बताया कि वह दिनांक 22.05.2024 के शाम लगभग 07 बजे से घर से बिना बताये कहीं चली गई थी जो अभी आ रही है। परिजनों द्वारा नाबालिग पुत्री से पूछने पर बताई कि इसे अजय नाम का लड़का उक्त दिनांक के करीबन 04ः00 बजे गुपचुप खाने चलते है बोलकर अपने मोटर सायकल में बैठाकर ले गया, गुपचुप खिलाने के बाद इसे अपना घर देख लेना बोलकर एक बिल्डिंग में ले गया और बिलडिंग में ले जाकर एक रूम में बंद कर दिया, नाबालिग पुत्री जब सोने लगी तब रात्रि करीबन 09ः00 बजे अजय यादव इसके साथ शादी करूंगा बोलकर दुष्कर्म किया सुबह घर जाने की बात बोली तब अजय यादव इसे घर जाने से मना किया और अभी अपने मोटर सायकल से घर के पास छोड़ कर चले जाना बताया। अजय यादव उसकी नाबालिग पुत्री के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर अभियुक्त अजय यादव के विरूद्ध धारा 363, 366, 376 भा.द.सं. एवं धारा 4 पाॅक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषन एवं मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर पतासाजी कर अभियुक्त अजय यादव को चंद घंटे के भीतर अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में अजय यादव ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया है। *अभियुक्त अजय यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम पोस्कट थाना बगीचा* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 28.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में स.उ.नि. ईश्वर प्रसाद वारले, स.उ.नि. बैजन्ती किण्डो, आर. 76 राजकेश्वर, म.आर. 623 कौशल्या लकड़ा, सैनिक रविशंकर डनसेना आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महंत ने दी श्रद्धांजलि- छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष महंत ने दी किसान नेता नारायण प्रसाद गबेल के निधन पर श्रद्धांजलि,महंत के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल पहुंचे अंतिम संस्कार में, नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा- सदैव किसानों के हित के लिए संघर्ष किया नारायण प्रसाद जी ने
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की घटना
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    August 7, 2026

    जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?