Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»आस्था के आगे बौना पड़ा मौसम का मिजाज! पत्थलगांव रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सेठ पारा ने पलक-पावड़े बिछाकर किया महाप्रभु का भव्य स्वागत……….
    Uncategorized

    आस्था के आगे बौना पड़ा मौसम का मिजाज! पत्थलगांव रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सेठ पारा ने पलक-पावड़े बिछाकर किया महाप्रभु का भव्य स्वागत……….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    मूसलाधार बारिश और कड़कती बिजली के बीच भक्तों का दिखा अटूट विश्वास; ‘आज की सुर्खियां’ के उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।

    पत्थलगांव (‘आज की सुर्खियां’ ब्यूरो)। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी एक तरफ और महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का सैलाब एक तरफ ! पत्थलगांव में रथयात्रा के दौरान एक ऐसा ऐतिहासिक मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। आसमान में कड़कती बिजली और झमाझम बरसते पानी के बीच भी भक्तों के कदम रत्ती भर नहीं डगमगाए। पूरा शहर ‘जय जगन्नाथ’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा, जिसके आगे मूसलाधार बारिश का शोर भी फीका पड़ गया।

    इस भव्य महा-उत्सव के दौरान सेठ पारा के निवासियों और दुर्गा मंदिर समिति ने सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल पेश की। जैसे ही महाप्रभु का रथ सेठ पारा स्थित दुर्गा मंदिर के सामने पहुंचा, वहां के वासियों ने पलक-पावड़े बिछाकर भगवान का अत्यंत भव्य और आत्मीय स्वागत किया। सेठ पारा के सजग नागरिकों द्वारा न केवल रथयात्रा का जोरदार अभिनंदन किया गया, बल्कि विपरीत मौसम के बावजूद पूरे नगर से आए श्रद्धालुओं के लिए छककर स्वादिष्ट नाश्ते और महाप्रसाद की बेहद शानदार व्यवस्था की गई। इस सराहनीय प्रबंध और निस्वार्थ सेवा भाव की पूरे पत्थलगांव में जमकर प्रशंसा हो रही है।

    इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में खाकी के जांबाजों ने भी ‘सुपरमैन’ की भूमिका निभाई। जब आम लोग सिर छुपाने के लिए छाता ढूंढ रहे थे, तब पुलिस और सुरक्षा बल के जवान बिना छाते और रेनकोट के, पानी में भीगते हुए पूरी मुस्तैदी से ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे। पुलिस प्रशासन के इस सेवा भाव ने सबका दिल जीत लिया। पत्थलगांव की इस ऐतिहासिक और भक्तिमय रथयात्रा की एक-एक जीवंत तस्वीर को शब्दों में पिरोकर ग्राउंड ज़ीरो से आप तक पहुंचाया है ‘आज की सुर्खियां’ के जांबाज उप-संपादक वैभव शर्मा ने। देश, प्रदेश और अपने इलाके की हर कड़क खबर के लिए बने रहिए हमारे साथ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* अपराधियों की अब खैर नहीं! जशपुर पुलिस ने उतारी ‘1000 मितानों’ की फौज, गाड़ियों पर चमकेगा डिजिटल QR कोड!…………
    Next Article स्वच्छता के दावों की खुली पोल: पत्थलगांव के व्यस्त मार्ग पर पड़ा है मृत पशु, राहगीर परेशान, जिम्मेदार बेखबर!………..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    Vavada kontakt – jak szybko skontaktować się ze wsparciem technicznym

    November 4, 2026

    🔱 धनतेरस से दीपावली और तुलसी विवाह तक… पूजा के शुभ मुहूर्त में न हो कोई चूक! पत्थलगांव के विद्वान भक्त महाराज ने बताई सनातन परंपराओं की महत्वपूर्ण बातें, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष पेशकश!…….

    November 4, 2026

    Brutal Casino: Jouw Ultieme Bestemming voor Online Speelvermaak

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Vavada kontakt – jak szybko skontaktować się ze wsparciem technicznym
    • 🔱 धनतेरस से दीपावली और तुलसी विवाह तक… पूजा के शुभ मुहूर्त में न हो कोई चूक! पत्थलगांव के विद्वान भक्त महाराज ने बताई सनातन परंपराओं की महत्वपूर्ण बातें, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष पेशकश!…….
    • Brutal Casino: Jouw Ultieme Bestemming voor Online Speelvermaak
    • 5 Euro Storting Casino: Je Entree voor Opwindend Online Kansspelen
    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?