Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पैसा नहीं मिलने पर अपनी वृद्ध माॅं की टांगी से मारकर हत्या करने का आरोपी पुत्र बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, भेजा गया जेल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पैसा नहीं मिलने पर अपनी वृद्ध माॅं की टांगी से मारकर हत्या करने का आरोपी पुत्र बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, भेजा गया जेल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पैसा नहीं मिलने पर अपनी वृद्ध माॅं की टांगी से मारकर हत्या करने का आरोपी पुत्र बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, भेजा गया जेल,*

    *मृतिका वृद्ध महिला की मृत्यू ईलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज अंबिकापुर में हो गई थी,*

    *थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम महुआटोली, तुरीलोदाम का मामला,*

    *मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना जशपुर में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध,*

    *नाम आरोपी- बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव उम्र 55 साल निवासी महुआटोली तुरीलोदाम थाना जशपुर।*

    ——00——

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.03.2025 को पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज अंबिकापुर से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर थाना जशपुर में धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम कर जाॅंच किया गया।

    जाॅंच में पाया गया कि मृतिका मानमाईत बाई उम्र लगभग 70 साल दिनांक 19.03.2025 को ग्राहक सेवा केन्द्र पतराटोली से पैसा निकालकर घर में आई, घर में आने पर उसके पुत्र बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव द्वारा पैसा मांगने पर नहीं देने से लड़ाई-झगड़ा कर विवाद करने लगा, इसी दौरान आवेश में आकर बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव ने अपने घर में रखे टांगी से मानमाईत बाई के कान एवं सिर में मारपीट कर चोंट पहुंचाया। परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में मानमाईत बाई को ईलाज हेतु जिला अस्पताल जशपुर ले जाया गया, तत्पष्चात् रिफर करने पर मेडिकल कालेज अंबिकापुर में ईलाज कराया जा रहा था, ईलाज के दौरान दिनांक 20.03.2025 को मानमाईत बाई की मृत्यू हो गई। पी.एम. रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यू हत्यात्मक होना लेख किया गया है।

    पुलिस द्वारा प्रकरण के संदेही आरोपी बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव को मुखबीर सूचना पर उसके निवास से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है एवं उसके मेमोरंडम कथन से घटना में प्रयुक्त खून लगा टांगी को जप्त किया गया है। आरोपी बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव उम्र 55 साल निवासी महुआटोली तुरीलोदाम के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 28.03.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक आशीष तिवारी, आर. 350 हेमंत कुजूर, आर. 34 राजीव लकड़ा, आर. विनोद तिर्की, आर. शोभनाथ सिंह की भूमिका रही है।

     

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*मनोज गुप्ता की विशेष खबर-* प्राइमरी स्कूल में 65 b.ed धारी लोगों को कार्यभार से मुक्त किया गया……..
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पूर्व विधासनभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बिल्हा विधानसभा में जनपद पंचायत पथरिया के सरपंच एवं अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं की ली अहम बैठक
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    July 24, 2026

    जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..

    July 24, 2026

    ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….
    • जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..
    • ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….
    • *उप संपादक वैभव शर्मा कीविशेषता खबर-* कलयुगी पिता को आजीवन कारावास: अपनी ही 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार……….
    • ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए सिविल सर्जन, ACB की बड़ी कार्रवाई………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?