*रस्सा खींच प्रतियोगिता में लगाया सभी ने जोर , नेहा एंड टीम ने मारी बाजी… श्रुति एंड टीम ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान*

रस्सा खींच एक ऐसी प्रतियोगिता है , जिसमें सामूहिक प्रयास से ही जीत हासिल की जा सकती है । यह एक प्रकार से सामंजस्यता एवं एकता का परिचायक है , इस प्रतियोगिता में “एकता ही शक्ति है” वाक्य भी सार्थक सिद्ध होता है । कई टीमों ने इसमें भाग लिया एवं अंत तक सभी अपने पूर्ण प्रयास देते रहे । आखिरी मैच नेहा एंड टीम एवं श्रुति एंड टीम में हुआ । जिसमें प्रतियोगिता का निर्णय होना था । नेहा एंड टीम (नेहा अग्रवाल , पूजा अग्रवाल , दीपाली अग्रवाल , शैली अग्रवाल एवं नैना मित्तल) ने अंतिम मैच में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं वही श्रुति एंड टीम (श्रुति गोयल , स्नेही अग्रवाल , वर्षा गोयल , पूजा गोयल एवम अंशु अग्रवाल) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।

अग्रवाल नवयुवक समिति ने दोनों विजेताओं कोबधाई दी…!!
आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन







अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
