*ठाकुर शोभा सिंह वहाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मनाया गया पृथ्वी दिवस*

28 सीजी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल संतोष रावत के मार्गदर्शन पर आज 22 अप्रैल 2024 को ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में पृथ्वी दिवस मनाया गया । जिसमें एनसीसी कैडेट्स द्वारा इस वर्ष के पृथ्वी दिवस के थीम “प्लैनेट Vs प्लास्टिक” पर पोस्टर , पेंटिंग , ड्राइंग , भाषण , संगीत , सफाई अभियान तथा अन्य गतिविधियों के माध्यम से पृथ्वी को संरक्षित रखने का प्रण लिया गया तथा समाज में जागरूकता फैलाई l

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बी.के.राय द्वारा पृथ्वी को संरक्षित रखने के लिए जरूरी उपाय बताए गए जिसमें प्लास्टिक का उपयोग न करने पर जोर दिया गया l कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अरविंद लकड़ा के निर्देशन पर हुआ l
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



