*अस्पताल प्रबंधन एवं सी.टी. स्केन कार्य का संचालन सुचारू एवं सुव्यस्थित संचालित किये जाने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर अस्पताल सलाहकार हुए सम्मानित*

*कलेक्टर ने दिया प्रशंसा पत्र*

जशपुरनगर 09 फरवरी 2024/डॉ. रवि मित्तल ने जिला चिकित्सालय जशपुर के अस्पताल सलाहकार श्री अरुण पवार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। श्री पवार का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में अस्पताल सलाहकार, अस्पताल प्रबंधन एवं सी.टी. स्केन कार्य का संचालन सुचारू एवं सुव्यस्थित संचालित किये जाने में महत्वपूर्ण योगदान होने से जिले के मरीजों को समय पर संचालित चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त होने तथा जिले के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होने से स्वास्थ्य के साथ ही आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।

इस प्रकार उत्कृष्ट कार्य के लिये कलेक्टर ने श्री पवार को प्रशंसा के पात्र बताते हुए भविष्य में भी शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सहयोग की अपेक्षा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



