Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, August 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»खेल»गुरुर ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे गांव पोंड में प्रशासन ने लगाई जन चौपाल धर्मेंद्र शर्मा संपादक(C.G)तहलका*
    खेल

    गुरुर ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे गांव पोंड में प्रशासन ने लगाई जन चौपाल धर्मेंद्र शर्मा संपादक(C.G)तहलका*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    गुरुर ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे गांव पोंड में प्रशासन ने लगाई जन चौपाल

    ग्रामीणों ने रखी समस्याएं, ग्राम पटेल को बदलने की मांग रखी

    मूलभूत समस्याओं को निराकरण की कही अधिकारियों ने बात

    सुबह 9 बजे से पहुंचे गांव, घूम कर देखे हालात

    गुरुर/बालोद। जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर ब्लॉक के गांव में भी जन चौपाल कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिस तरह जनदर्शन में लोग अपनी समस्या बताने के लिए अब सोमवार से शुक्रवार किसी भी दिन तक कलेक्ट्रेट आ सकते थे। वैसे ही अब स्वयं अधिकारी गांव में जाकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं। इस काम में प्रशासन ने गुरुर ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे एक ग्राम पोंड में जन चौपाल लगाई। शनिवार को सुबह 9 बजे से स्थानीय प्रशासन की पूरी टीम यहां पहुंच चुकी थी और गांव का दौरा किया गया। गलियों में घूम घूम कर अधिकारियों ने लोगों की समस्या देखी। उनसे प्रत्यक्ष बातचीत भी की। जिसके बाद मंच पर जन चौपाल का कार्यक्रम हुआ। जहां पर लोगों ने अपनी संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन भी दिए। इस दौरान गांव के लोगों ने वर्तमान ग्राम पटेल को पद से हटाने कि मांग रख दी ।जिस पर अधिकारियों ने संबंधित विभाग क्रमशः राजस्व विभाग और कलेक्टर पंचायत विभाग को आवेदन प्रेषित करने का आश्वासन दिया। तो वही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान प्राप्त आवेदनों के संबंध में चार कार्यों की स्वीकृति की मांग भी की। जिस पर कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग, क्रेडा विभाग को आवेदन प्रेषित किया गया। नल जल कनेक्शन की राशि दिलाने की मांग भी आई। तो वही बजरंग बली तालाब मुजालगोंदी सुंदरीकरण स्वीकृति प्रदान करने की मांग भी पंचायत प्रशासन व ग्रामीणों ने रखी। कारीराव कोनहा में बांध स्टॉप डेम निर्माण गहरीकरण तो वही शासकीय प्राथमिक शाला भैंसमुंडी में नवीन भवन हेतु व गांव में समुदायिक भवन निर्माण की मांग भी इस दौरान उठी ।स्कूलों में पानी टपकने की शिकायत भी सामने आई। तो वहीं कुछ किसानों ने बीमा की समस्या भी रखी। मौके पर एसडीएम रश्मि वर्मा हर गली मोहल्ले में पैदल चलकर घुमी और लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुनी। इस दौरान अधिकारियों ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन व क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया। उन्हें शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए लाभ उठाने की अपील की। प्रमुख रूप से एसडीएम रश्मि वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ राजेंद्र पटौदी, तहसीलदार नितिन ठाकुर, मनोज भारद्वाज, शिवेन्द्र विश्वकर्मा, महिला बाल विकास विभाग से बीआर मंडावी, जनपद एसडीओआर एन राठौर, गुरुर स्वास्थ्य विभाग से डॉ करुण बांबेश्वर, बीपीएम योगेश साहू, पीएचई विभाग से सी चंद्रवंशी, कृषिविभाग जय सिंह एसडीओ डा बीकेविश्वकर्मा सरपंच सरपंच नरसिंह साहू, सचिव हीरू राम साहू, पीडब्ल्यूडी एसडीओ एस नाथ , गुरुर से थाना प्रभारी भानु प्रताप साव, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleकांग्रेसी नेता राहुल बग्गा ने सब्जी क्षेत्रवासियों से कोविड बूस्टर डोज* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका*
    Next Article राज्य शासन के कर्मचारियों को छठवें वेतन में दिया जा रहा है गृहभाड़ा भत्ता,आखिर क्यों ? – फेडरेशन* धर्मेंद्र शर्मा संपादक(C.G) तहलका
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सरस्वती शिशु मंदिर की आदर्श शिशु वाटिका की ऐतिहासिक कावड़ यात्रा ने मोहा नगरवासियों का मन…….
    • रायगढ़ रोड पर मौत का सफर! बाईपास के इंतजार में शहर की सड़कें बन रहीं हादसों का अड्डा…….
    • गौवंश की हत्या कर मांस बनाने की तैयारी का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार…….
    • बाजार के दिन बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, अंबिकापुर रोड हुआ जलमग्न……..
    • बयान बदले या बदले गए? 28 साक्षियों के बीच उठता बड़ा सवाल………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?