Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»विश्वासअभियान के तहत जशपुर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर अपराध, सोषल मीडिया के संबंध में जानकारी दी गई,* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    विश्वासअभियान के तहत जशपुर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर अपराध, सोषल मीडिया के संबंध में जानकारी दी गई,* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * विश्वासअभियान के तहत जशपुर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर अपराध, सोषल मीडिया के संबंध में जानकारी दी गई,*
    * महिला प्रकोष्ठ द्वारा उपस्थित विधार्थियों को गुडटच-बैडटच, महिला विरुद्ध अपराध एवं कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई,*

    विश्वास अभियान“ के तहत आज दिनांक 16.07.2022 को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल जशपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर उपस्थित विद्यार्थियों को पुलिस के कार्यों, सड़क पर चलने के नियम, ट्रैफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय सावधानियां, साइबर क्राइम, एटीएम से ठगी, अपने-अपने अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
    यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के द्वारा यातायात नियमों, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के बारे में, गुड सिमेरिटन के संबंध में प्रोजेक्टर में शॉर्ट फिल्म दिखाकर विस्तारपूर्वक विद्यार्थियों को जानकारी दिया गया। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनकर चलाएं, वाहन चलाते समय हमेशा समस्त दस्तावेज लेकर वाहन चलाएं और हमेशा यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने हेतु विस्तारपूर्वक स्कूली छात्र-छात्राओं को समझाईस दिया गया।
    महिला उप निरीक्षक रश्मि थॉमस द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध (धारा, आईटी एक्ट) के बारे में जैसे, फोन पे, गूगल पे, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, एनीडेस्क में होने वाली फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। भविष्य में होने वाली फ्रॉड से बचने और बचाने के संबंध में स्कूली छात्र छात्राओं को विस्तारपूर्वक समझाईस दिया गया, साथ ही उन्हें मानसिक प्रताड़ना (टार्चर), महिलाओ के विरुद्ध होने वाले अपराध, गुडटच-बैडटच, सांप काटने का उपायों को लेकर सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के प्राचार्य श्री कमल किशोर बेहार, यातायात प्रभारी श्री सूबेदार चंद्राकर, साइबर प्रभारी उ.नि. सुश्री रश्मि थॉमस, शिक्षक श्री देवेन्द्र कुमार चक्रेश, श्री रामानंद राम, श्री राजेन्द्र कुमार साहु, शिक्षिका नीतु सिंह, नीतु गुप्ता, आरक्षक सोहन साय, आरक्षक, म.आर. कमली पैंकरा, आर. प्रसन्न सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*मेडिकल के क्षेत्र में 24*7 उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉ इंदुबाला मिंज को पीसीएमडी अवार्ड से किया गया सम्मानित* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका
    Next Article साधना और त्याग से हम सनातनी होते हैं : कौशिक* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?