Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»सरस्वती शिशु मंदिर की आदर्श शिशु वाटिका की ऐतिहासिक कावड़ यात्रा ने मोहा नगरवासियों का मन…….
    Uncategorized

    सरस्वती शिशु मंदिर की आदर्श शिशु वाटिका की ऐतिहासिक कावड़ यात्रा ने मोहा नगरवासियों का मन…….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर 

    पत्थलगांव, 25 जुलाई 2026।
    श्रद्धा, संस्कार और उत्साह से सराबोर सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय पत्थलगांव की आदर्श शिशु वाटिका द्वारा 25 जुलाई को भव्य एवं आकर्षक कावड़ यात्रा निकाली गई। नन्हे-मुन्ने शिशुओं की इस कावड़ यात्रा ने पूरे नगर में एक अलग ही धार्मिक और संस्कारमय वातावरण बना दिया।

    कावड़ यात्रा में शामिल नन्हे कावड़ियों ने पूरे पत्थलगांव नगर का भ्रमण करते हुए अपनी आस्था और उत्साह का परिचय दिया। बच्चों के चेहरे पर उत्साह, हाथों में कावड़ और जुबां पर “बोल बम” के जयघोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगरवासियों ने भी नन्हे कावड़ियों के इस सुंदर एवं संस्कारपूर्ण प्रयास को खूब सराहा।

    यात्रा का विशेष पड़ाव पत्थलगांव के प्रतिष्ठित बड़ा मंदिर, जिसे सत्यनारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, रहा। यहां पहुंचकर नन्हे कावड़ियों ने विधिवत भगवान भोलेनाथ को अपने-अपने कावड़ में लाए पवित्र जल से जल अर्पित किया। इसके बाद बच्चों ने उत्साहपूर्वक “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष लगाए। नन्हे बच्चों द्वारा श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करते देख वहां मौजूद श्रद्धालुओं के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।

    संस्कार और सुरक्षा—दोनों का रखा गया विशेष ध्यान

    इस पूरी यात्रा में विद्यालय के प्रधान प्राचार्य संतोष पाड़ी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने समस्त बच्चों की व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया। वहीं विद्यालय के समस्त आचार्य एवं शिक्षकगण भी पूरे समय बच्चों के साथ मौजूद रहे और शिशुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा।

    विद्यालय की आदर्श शिशु वाटिका द्वारा आयोजित यह कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि नन्हे बच्चों में भारतीय संस्कृति, आस्था, अनुशासन और संस्कारों के बीजारोपण का सुंदर संदेश भी देती नजर आई। जिस मासूमियत और उत्साह के साथ नन्हे कावड़ियों ने नगर भ्रमण किया, उसने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

    पत्थलगांव की सड़कों पर गूंजते “बोल बम” के जयघोष और नन्हे कावड़ियों की मुस्कान ने मानो पूरे नगर को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया। यह कावड़ यात्रा बच्चों के लिए जहां एक अविस्मरणीय अनुभव बनी, वहीं नगरवासियों के लिए भी यह दृश्य लंबे समय तक याद रहने वाला रहा।

    ‌उप संपादक वैभव शर्मा
    आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायगढ़ रोड पर मौत का सफर! बाईपास के इंतजार में शहर की सड़कें बन रहीं हादसों का अड्डा…….
    Next Article कुनकुरी में 150 मोबाइल चोरी का खुलासा, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार……..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?