Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर तहलका-* कलेक्टर एवं राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Uncategorized

    *जशपुर तहलका-* कलेक्टर एवं राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर एवं राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

    जशपुरनगर 21 जुलाई 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल एवं राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने कलेक्टोरेट परिसर से जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं मतदान हेतु जन जागरूकता के लिए मोबाइल प्रदर्शन वैन तैयार किया गया है। वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित रूट में भ्रमण कर मतदाताओं को इवीएम में वोटिंग प्रक्रिया से अवगत कराते हुए मतदान हेतु जागरूक किया जाएगा।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जा रहा है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर ने मोबाइल प्रदर्शन वैन अंतर्गत प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान होना आवश्यक है। प्रत्येक मतदाताओं को जागरूकता के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों तथा हाट बाजारों सहित अन्य आवश्यक स्थलों पर भी प्रदर्शन और जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों को पूरी गंभीरता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाहा, श्री सहत्राशु पाठक, मोहम्मद फैजान खान, श्री संतोष सिंह, श्रीमती सावित्री निकुंज, श्री मशीम रोशन, असद आलम सहित अन्य राजनीतिक दल के पदाधिकारी,निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का प्रथम चरण 07 से 12 अगस्त तक
    Next Article * छत्तीसगढ़ तहलका-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा में उठाया किसानों के राशियों का मुद्दा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..

    July 30, 2026

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    🚨 रायगढ़ पुलिस के लिए आईजीपी का सख्त एक्शन प्लान: “विवेचना में लापरवाही नहीं चलेगी”, तकनीक आधारित पुलिसिंग और त्वरित एफआईआर पर कड़े निर्देश……..

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………
    • 🚨 रायगढ़ पुलिस के लिए आईजीपी का सख्त एक्शन प्लान: “विवेचना में लापरवाही नहीं चलेगी”, तकनीक आधारित पुलिसिंग और त्वरित एफआईआर पर कड़े निर्देश……..
    • 🔴 शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई… आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल……..
    • साइबर ठगी के खिलाफ सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान: विद्यार्थियों को दिए डिजिटल सुरक्षा के गुर, 1930 हेल्पलाइन की दी अहम जानकारी……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?