Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में सब इंस्पेक्टर हेतु मॉक इंटरव्यू 11 अगस्त
    Uncategorized

    *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में सब इंस्पेक्टर हेतु मॉक इंटरव्यू 11 अगस्त

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में सब इंस्पेक्टर हेतु मॉक इंटरव्यू 11 अगस्त से*

     

    *जशपुरनगर 12 अगस्त 2023/*कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में पुलिस सब इंस्पेक्टर साक्षात्कार हेतु मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

    संस्थान के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की इस मॉक इंटरव्यू में  जशपुर जिले के ऐसे सभी विद्यार्थी जो छ.ग व्यापम द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर परीक्षा के साक्षात्कार के लिए पात्रता रखते हैं उनके लिए संस्थान में 11 अगस्त 2023 से निःशुल्क मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। जो विद्यार्थी जशपुर जिले या आस-पास के जिलों के निवासी हों परंतु जशपुर जिले में निवास करते हों वो अपना निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।

    ज्ञात हो की नवसंकल्प के कुल 16 विद्यार्थियों ने सीजी एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 8 छात्र सफल हुए एवं साक्षात्कार हेतु चयनित हुए हैं। चयनित हुए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन रायपुर में 17 अगस्त 2023 से किया जाना है, जिस सम्बन्ध में प्रवेश पत्र सीजी पुलिस के वेबसाइट से 10 अगस्त के उपरान्त डाउनलोड की जा सकेगी।

    नवसंकल्प संस्थान द्वारा आयोजित मॉक इंटरव्यू में शामिल होने हेतु नियम एवं शर्तें रखी गई हैं। जिसमें पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन फोन नंबर 9516555627 में कराया जा सकता है। पंजीयन के पश्चात इंटरव्यू का समय, स्लॉट एवं ओरिएंटेशन क्लास की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क ओरिएंटेशन क्लास इंटरव्यू के पूर्व प्रदान करायी जायेगी। अनुभवी शिक्षकों एवं चयनित सब-इंस्पेक्टरों द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। अनुभवी पैनल विशेष तौर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार पश्चात व्यक्तिगत तौर पर प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं टिप दिए जायेंगे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों की हुई कार्यशाला
    Next Article *छत्तीसगढ़ तहलका-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भरोसे के सम्मेलन को बताया धोखे का सम्मेलन।
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?