Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों की हुई कार्यशाला
    Uncategorized

    *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों की हुई कार्यशाला

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जश-प्रण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कार्यशाला संपन्न*

     

    *एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों की हुई कार्यशाला*

     

    *जशपुरनगर 12 अगस्त 2023/* जश-प्रण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों को स्वीप प्लान अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी विधान सभा 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिन-जिन मतदान केन्द्रों में पिछली विधान सभा निर्वाचन में  70 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। उन मतदान केंद्रों में जिले के 36 एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रशिक्षित किया गया।

    इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी श्री रामप्रसाद चौहान ने सभी उपस्थित मतदान केंद्रों के नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आप सभी अपने-अपने मतदान केंद्रों में नए मतदाताओं के साथ ही साथ अन्य सभी छूटे हुए तथा प्रतिस्थापित मतदाताओं को चिन्हित कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और उन्हे आगामी विधान सभा निर्वाचन में भाग लेने के लिए जागरूक करने का कार्य सतत रूप से करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।

    कार्यशाला में चिहंकित 88 मतदान केन्द्रों में मतदान प्रतिशत में वृद्धि किये जाने हेतु स्वीप नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता के द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे निर्वाचन सूची के शुद्धिकरण और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने हेतु आवश्यता नुसार फार्म 6, 7 और 8 के बारे मैं जानकारी दी गयी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने घर के आस-पास, कॉलेज तथा हाई स्कूलो, में मतदान कार्यशाला गतिविधि, नुक्कड़ नाटक, मतदान संवाद, मतदान परियोजनाए, मतदाता प्रतियोगिताये तथा पोस्टर के माध्यम से मतदताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का महाविद्यालय और विद्यालय स्तर आयोजन के लिए विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यशाला में विशेषकर कर सभी मतदान केंद्रों के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया और उन्हें मतदान प्रतिशत कम होने के कारणों का पता कैसे लगाया जाना है, मतदाता जागरूकता के विभिन्न गतिविधियों का उस क्षेत्र में आयोजन कर मतदाताओं को लगातार कैसे जागरूक करते रहना है के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही  मतदाता जागरूकता के लिए एनसीसी और एनएसएस के स्वम सेवकों के माध्यम से आने वाले दिनों में विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।

    इस कार्यशाला में जिले के 36 एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी शामिल हुए जिनके माध्यम से 88 मतदान केंद्रों में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* शांति एवं कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता, सबका सहयोग आवश्यक- कलेक्टर
    Next Article *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में सब इंस्पेक्टर हेतु मॉक इंटरव्यू 11 अगस्त
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?