Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* शांति एवं कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता, सबका सहयोग आवश्यक- कलेक्टर
    Uncategorized

    *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* शांति एवं कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता, सबका सहयोग आवश्यक- कलेक्टर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले मे कानून व शांति व्यवस्था का तंत्र होगा मजबूत,*

    *आम नागरिक होंगे सहयोगी, कलेक्टर ने दिए निर्देश*

    *शांति एवं कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता, सबका सहयोग आवश्यक- कलेक्टर*

    *प्रशासन व पुलिस के बीच हुई समन्वय बैठक*

    *आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुई बैठक आयोजित*

    *जशपुरनगर 12 अगस्त 2022/* जिले में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर की उपस्थिति में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर और पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर. पी. चौहान, अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एसडीओपी, तहसीलदार एवं समस्त थाना प्रभारी एवं सड़क सुरक्षा प्रभारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले में सुरक्षातंत्र को मजबूत कर शांति व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु विभिन्न निर्देश दिए। जिसमें कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुसार जिले में शांति व्यवस्था एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस को प्रभावी समन्वय बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे जिले में कोई भी घटना घटित होती है उसकी सूचना जल्द प्राप्त हो, जिसके लिए सभी अमलो को सजग रहकर कार्य करना है। घटना पर संवेदनशीलता से कार्य करना है। प्रशासन एवं पुलिस को प्रत्येक गतिविधि की जानकारी होनी चाहिये जिसके लिए सूचना तंत्र मजबूत करने एवं आमजनों से परस्पर जुड़े रहने के निर्देश दिए हैं जिससे उनका सहयोग प्रशासन व पुलिस को प्राप्त हो। उन्होंने राजस्व और पुलिस के अमलो को अपने दैनिक कार्याे के साथ ही शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं निरंतर मॉनिटरिंग करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए जनसुनवाई करें, वास्तविक घटनाओं से अवगत होकर छोटे स्तर पर निराकरण करें। एसडीएम, एसडीओपी तहसीलदार छोटे स्तर तक अर्थात ग्रामीण जन तक पहुंच बेहतर बनाएं जिससे सूचना समय पर उपलब्ध हो सके। सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक एवं अन्य संगठन निरंतर बैठक करें। साथ ही वल्नरेबिलिटी मैपिंग करने की बात भी कही।


    पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर ने आपसी समन्वय पर जोर देते हुए कहा है कि विपरीत परिस्थितियां निर्मित होती हैं तो तत्काल सूचना दें और मामलों में हमेशा सजग रहें। समन्वय कर समाधान के लिए बेहतर रास्ता निकालें। जिससे किसी को परेशानी ना हो, समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण करना सुनिश्चित करें। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कही भी दुर्घटना होती है वहा पुलिस तत्काल पहुंचे एवं आवश्यक कार्यवाही के साथ ही आमजन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था पहली प्राथमिकता है सभी संगठनों से बेहतर समन्वय बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि आपका सूचना, आपका सहयोग आवश्यक है जिससे जिले में शांति व्यवस्था बेहतर की जा सके। इसमें समाज के हर वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है। आपके सहयोग से चोर पकड़े जा रहे हैं जो कि आपके सूचना तंत्र का ही प्रमाण है। उन्होंने कबाड़ी एवं फेरी वालों की सत्यता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
    Next Article *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों की हुई कार्यशाला
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?