Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम खुटेरा ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच ,सचिव ने 17 कुपोषित बच्चों को लिया गोद
    Uncategorized

    *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम खुटेरा ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच ,सचिव ने 17 कुपोषित बच्चों को लिया गोद

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम खुटेरा ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच ,सचिव ने 17 कुपोषित बच्चों को लिया गोद*

    *केला, अंडा, दूध ,खिचड़ी खिलाने का लिया जिम्मेदारी*

    *बच्चों का वजन में हो रहा है निरंतर बढ़ोतरी*

    जशपुर,13 अगस्त,2023/कंसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत खुटेरा के सरपंच, उपसरपंच, सचिव, सुपरवाइजर, मितानिन ने 17 कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उन्हें केला, अंडा, दूध, खिचड़ी खिलाने की जिम्मेदारी लेकर बच्चों को सुपोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं जिससे कुपोषित बच्चों में निरंतर वजन की बढ़ोतरी हो रही है और बच्चे सामान्य स्थिति में आ रहे हैं। साथ ही बच्चो के माता पिता व घर के अन्य सदस्य को भी बच्चे की व्यक्तिगत साफ सफाई ,घर में भी संतुलित भोजन खिलाने पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी जा रही है।
    महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती रजनी केरकेट्टा ने बताया कि कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए सरपंच ,उप सरपंच, सचिव, वार्ड पंच एवं अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को सुपोषित करने के लिए सहयोग का हाथ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत खुटेरा सरपंच श्री हर्ष विजय, उप सरपंच श्री मायाराम, सचिव श्रीमती चंद्रावती बाई के द्वारा खुटेरा पंचायत के 17 कुपोषित बच्चों को सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। उनके द्वारा केला, अंडा, दूध, खिचड़ी आदि प्रदाय किया जा रहा है जिससे कुपोषित बच्चों के वजन में निरंतर वृद्धि हो रही है। उनके द्वारा बच्चों को देखभाल के लिए गोद लिया गया है।


    पांच बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा गया
    सुपरवाइजर श्रीमती रजनी केरकेट्टा के द्वारा बताया गया कि पांच गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा गया था वापसी के बाद चार बच्चे मध्यम श्रेणी में आ गए हैं बच्चों का वजन बढ़ रहा है। विशेष पौष्टिक भोजन खिलाया जा रहा है।
    गौरतलब है कि जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। कुपोषण स्तर में कमी एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन किया गया है जो स्वास्थ्य जागरूकता में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समुदाय की पहुंच, विशिष्ट स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और समुदाय आधारित योजना और निगरानी के लिए एक तंत्र के रूप में कार्य करने का एक मंच है।जो गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए बना मददगार साबित हो रहा है। कुपोषण को दूर करने के अधिकारियों द्वारा अपने चिन्हाकित गांव में जाकर सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों, पर्यवेक्षक, एएनएम, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थित में सुपोषण चौपाल लगाकर बच्चों के पालकों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें सरपंच, पंच , स्थानीय प्रतिनिधि अपनी सहभागिता निभा रहे है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* हाट बाजार एवं सियान जतन क्लीनिक से 87 रोगी हुए हैं लाभान्वित
    Next Article *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-*जश प्रण मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 20560  पालकों को  मतदान के लिए शपथ दिलाई गई
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?